{"_id":"6ac2162edd16fb76060082d0","slug":"two-laborers-trapped-under-debris-after-house-roof-collapsed-during-repairs-in-dadri-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी में बड़ा हादसा: मरम्मत के दौरान भरभराकर गिरी मकान की छत, मलबे में दबे दो मजदूर; एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी में बड़ा हादसा: मरम्मत के दौरान भरभराकर गिरी मकान की छत, मलबे में दबे दो मजदूर; एक की मौत
Sun, 04 Oct 2026 02:32 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:32 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा के दादरी में मकान की छत की मरम्मत के दौरान अचानक हिस्सा भरभराकर गिर गया। हादसे में दो मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गए। वहीं अस्पताल में डॉक्टर ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ब्रह्मपुरी मोहल्ले में मरम्मत के दौरान हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुरी मोहल्ले में रविवार को मकान की छत की मरम्मत के दौरान अचानक छत का एक हिस्सा गिर गया। हादसे में वहां काम कर रहे दो मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गए। इनमें से एक मजदूर की मौत हो गई। उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा इरफान उर्फ टीटू पुत्र नन्हे लाल निवासी रियाज कॉलौनी, जनपद अलीगढ़ को मृत घोषित कर दिया गया है। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
दोनों घायलों को मलबे से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं रियाज की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, ब्रह्मपुरी मोहल्ले में एक मकान की छत पर मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक छत का हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया। हादसे के समय वहां कई मजदूर काम कर रहे थे। छत गिरने से मजदूरों के दबे होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ फायर सर्विस यूनिट मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
रेस्क्यू टीम ने तत्काल मलबा हटाकर मजदूरों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। इस दौरान इरफान उर्फ टीटू और हैदर अली घायल अवस्था में मिले। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हालांकि एक मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे की सूचना के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य का जायजा लिया। पुलिस और दमकल की टीम द्वारा मलबे में किसी अन्य व्यक्ति के दबे होने की आशंका को देखते हुए रेस्क्यू अभियान जारी रखा गया। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।