{"_id":"68692a37be6eb81c830519a7","slug":"two-killed-in-fire-at-vishal-mega-mart-noida-news-c-340-1-del1004-96377-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विशाल मेगा मार्ट में लगी आग में यूपीएससी के छात्र समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विशाल मेगा मार्ट में लगी आग में यूपीएससी के छात्र समेत दो की मौत
विज्ञापन
खरीदारी करने आया सोनभद्र निवासी छात्र लिफ्ट में फंस गया था, दम घुटने से गई जान
बुरी तरह जलने से दूसरे मृतक की शिनाख्त नहीं, लोगों ने जताई दो और शव मिलने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
करोल बाग के विशाल मेगा मार्ट में शुक्रवार शाम 6:45 बजे आग लगने के मामले में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र सहित दो लोगों की मौत हो गई। राहत और बचाव का काम 24 घंटे बाद भी जारी है। चार मंजिला इमारत में रह-रहकर आग भड़क रही है। दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही गहन तलाशी हो पाएगी। फिलहाल, अंदर का तापमान बहुत ज्यादा है। शनिवार शाम तक 10 गाड़ियां कूलिंग के काम में जुटी थीं।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया कि सोनभद्र, यूपी निवासी कुंवर धीरेंद्र विक्रम सिंह (24) का शव शुक्रवार देर रात इमारत की लिफ्ट में मिला। उसकी दम घुटने मौत की आशंका है। युवक खरीदारी करने आया था। वहीं, शनिवार दोपहर करीब एक बजे दूसरी मंजिल से बुरी तरह जला हुआ शव बरामद हुआ। शव पुरुष का है या महिला का ये पहचान भी नहीं हो पाई है। विक्रम का शव आरएमएल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। करोल बाग थाना पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। शुरुआती जांच के बाद शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। करीब 400 गज की चार मंजिला इमारत में पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने हाईड्रोलिक क्रेन की मदद से अंदर जाने का रास्ता बनाया था। इधर, कुछ लोगों का दावा है कि इमारत में दो और लोगों के शव मिल सकते हैं। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हादसे में किसी और की जान गई है या नहीं। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।