फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two killed, four injured in road accident

सड़क दुर्घटना में दो की मौत, चार घायल

Tue, 07 Dec 2021 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two killed, four injured in road accident
नूंह। खंड के गांव मालब के पास गुरुग्राम-अलवर मार्ग पर मंगलवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना में 2 लोगों के मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए सड़क हादसा डंपर चालक की लापरवाही से बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक थ्री व्हीलर मालब की ओर जा रहा था, जिसे सामने से आ रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे थ्री व्हीलर में सवार सभी 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इनमें से 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान हसीन पुत्र हाकम निवासी पटाकपुर पुन्हाना व साकिर पुत्र जमील निवासी ढूडोली, पुन्हाना के रूप में हुई है। घायल की पहचान हयात पुत्र जान मोहम्मद निवासी गांव मानोता, आरिफ पुत्र संमदखा निवासी बमनीखेड़ा जुरहरा रूप में हुई है। दो लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की सूचना पाकर आंकड़ा पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। जबकि घायलों को शहीद हसन का मेडिकल कॉलेज में भर्ती करायाहै। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रख दिया है, जिनका पोस्टमार्टम बुधवार सुबह किया जाएगा। जांच अधिकारी ने बताया कि डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है, जल्द ही डंपर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed