फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two groups of eunuchs fight in the dispute over the division of the area

क्षेत्र के बंटवारे के विवाद में किन्नरों के दो गुटों में मारपीट

Sun, 20 Feb 2022 01:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two groups of eunuchs fight in the dispute over the division of the area
दादरी। नई आबादी मोहल्ले में शनिवार को किन्नरों के दो गुटों में क्षेत्र के बंटवारे पर विवाद हो गया। गाली गलौच के बाद दोनों गुट में मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची दादरी कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्ष को हिरासत में लेकर और कोतवाली ले आई। हालांकि बाद में दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

दादरी नगर में पिछले कई माह से किन्नरों का एक गुट घर-घर जाकर बधाई दे रहा था। इसकी जानकारी स्थानीय किन्नरों को मिली। वो उनकी तलाश कर रहे थे। शनिवार को बाहरी किन्नरों का गुट नई आबादी मोहल्ले में पहुंचा। वहां एक घर पर बधाई दी थी। इसकी जानकारी मिलने स्थानीय किन्नरों भी वहां पहुंच गए। मौके पर दोनों गुट के बीच कहासुनी और गाली गलौच शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। हालांकि किसी को चोट नहीं आई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों गुटों को कोतवाली ले आया।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि किन्नरों का बाहरी गुट दनकौर क्षेत्र का है। जो दादरी में आकर बधाई देता था। कोतवाली में भी दोनों गुट ने काफी हंगामा किया। पुलिस ने किन्नरों के गुरू को बुलाकर दोनों गुटों के बीच क्षेत्र के बंटवारे पर समझौता कराकर मामला शांत कराया। दनकौर क्षेत्र के किन्नरों ने दादरी में नहीं आने पर सहमति दी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र बंटवारे को लेकर किन्नरों का आपसी विवाद था। दनकौर से किन्नरों के गुरु और भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदाधिकारी की सहमति से दोनों गुटों के बीच सहमति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed