{"_id":"689624c5b272da4e5b094004","slug":"two-girl-dath-grnoida-news-c-23-1-lko1064-71063-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दवाई के संक्रमण से दो मासूम बच्चियों की मौत का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दवाई के संक्रमण से दो मासूम बच्चियों की मौत का आरोप
विज्ञापन
-एक माह के भीतर दो सगी बहनों की फोड़े-फुंसी के बाद हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। कोतवाली जारचा क्षेत्र ऊंचा अमीरपुर गांव में दवाई के इंफेक्शन से दो मासूम सगी बहनों की मौत हो गई है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है। दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
जारचा कोतवाली क्षेत्र के ऊंचा अमीरपुर गांव में मनोज कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पांच लड़कियां हैं। आरोप है कि दूसरे नंबर की बेटी शिवानी (9) को छह जुलाई में फोड़े-फुंसी की शिकायत हुई। जिसे हापुड़ जनपद के धौलाना स्थित सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया। वहां से दी गई दवाइयों को खिलाए जाने पर उसके हाथ पैरों में सूजन आ गई। अगले दिन सात जुलाई को फिर धौलाना सरकारी अस्पताल में दिखाए जाने पर डाक्टरों ने दवाई बदल कर दी। घर लाकर दवाई खिलाने के कुछ देर बाद शिवानी की मौत हो गई।
छोटी लड़की साक्षी (5) को भी फोड़े फुंसी की शिकायत थी। उसको भी शिवानी की दवाइयों में से दवाई खिलाई गई थी। उसकी भी शुक्रवार को तबीयत बिगड़ जाने पर हापुड़ अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। दो सगी बहने की मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है। घर पर सांत्वना देने वालों की भीड़ लगी हुई है। दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मामले में परिजन की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है।