फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two flats worth 1.90 crores of two nephews of Sinharaj Bhati seized

ग्रेटर नोएडा: गैंगस्टर सिंहराज भाटी के दो भतीजों के 1.90 करोड़ के दो फ्लैट जब्त

Mon, 26 Jul 2021 12:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 26 Jul 2021 12:51 AM IST
सार

पुलिस इससे पहले भी आरोपियों की संपत्ति जब्त कर चुकी है। पुलिस अब तक कई गैंगस्टर की 150 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त कर चुकी है।

विज्ञापन
Two flats worth 1.90 crores of two nephews of Sinharaj Bhati seized
फ्लैट जब्त करने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 और नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने गैंगस्टर सिंहराज भाटी के भतीजे नवीन भाटी और प्रवीण भाटी के दो फ्लैट जब्त किए हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत की है। गोल्फ गार्डेनिया सोसाइटी स्थित दोनों फ्लैट की कीमत करीब 1.90 करोड़ है।
विज्ञापन


पुलिस इससे पहले भी आरोपियों की संपत्ति जब्त कर चुकी है। पुलिस अब तक कई गैंगस्टर की 150 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त कर चुकी है। ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत अल्फा-2 सेक्टर निवासी नवीन कुमार भाटी और भाई प्रवीण कुमार भाटी की संपत्ति जब्त की गई है।
विज्ञापन


संपत्ति जब्त करने के दौरान मुनादी भी की गई। आरोपियों पर रंगदारी, जानलेवा हमला और गैंगस्टर आदि के मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपी सुंदर भाटी गिरोह के बदमाश हैं और सिंहराज भाटी के भतीजे हैं। एडीसीपी ने बताया कि दोनों भाइयों ने यह संपत्ति अवैध धन अर्जित करके खरीदी थी। गैंगस्टर और माफिया पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed