{"_id":"6ae4d2ddebaa2453de0e2198","slug":"two-elderly-individuals-participating-in-a-sit-in-protest-fell-ill-and-were-admitted-to-the-hospital-grnoida-news-c-1-noi1095-4888390-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: धरने पर बैठे दो बुजुर्गों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: धरने पर बैठे दो बुजुर्गों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
जेपी विशटाउन में बढ़े मेंटेनेंस शुल्क के विरोध में नौ दिन से प्रदर्शन जारी
पुलिस और सुरक्षा रियल्टी प्रबंधन के प्रतिनिधियों ने निवासियों को समझाया
एक नवंबर से लागू होनी हैं बढ़ी हुई दरें, वापस लेने की मांग पर अड़े निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-131, 133 और 134 स्थित जेपी विशटाउन में बढ़े मेंटेनेंस शुल्क के विरोध में चल रहे धरने के दौरान दो बुजुर्ग निवासियों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, एक अन्य निवासी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। शुक्रवार सुबह पुलिस और सुरक्षा रियल्टी प्रबंधन के प्रतिनिधि धरनास्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन निवासी अपनी मांगों पर अड़े रहे।
सुरक्षा रियल्टी लिमिटेड की ओर से मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाए जाने के विरोध में निवासी पिछले नौ दिनों से धरना दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को प्रदर्शन के दौरान ओम सिंह चौधरी और जिले सिंह की तबीयत बिगड़ गई थी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इनमें से एक बुजुर्ग शुक्रवार को अस्पताल से घर लौट आए। एक अन्य निवासी को भी तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
शुक्रवार सुबह पुलिस ने धरनास्थल पर पहुंचकर निवासियों से बातचीत की। सुरक्षा रियल्टी प्रबंधन के प्रतिनिधियों ने भी प्रदर्शनकारियों को मनाने की कोशिश की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। बृहस्पतिवार देर शाम हुई बारिश के दौरान धरनास्थल पर बैठे लोग भीग गए। शुक्रवार को निवासियों ने खुद वाइपर से पानी साफ किया और कुर्सियों पर बैठकर प्रदर्शन जारी रखा।
विज्ञापन
निवासियों का कहना है कि बढ़ी हुई मेंटेनेंस दरें एक नवंबर से लागू होनी हैं। प्राधिकरण के साथ बैठक के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उनकी मांग है कि बढ़ी हुई दरें वापस ली जाएं। मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। आंदोलन को जिले के किसान संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है। जेपी विशटाउन परियोजना में 18 हजार से अधिक निवासी रहते हैं।