{"_id":"685ea047ce45881cbb05870e","slug":"two-double-decker-flyovers-will-be-added-this-year-rah-hogi-asan-noida-news-c-340-1-del1004-95428-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: इस साल मिलेंगे दो डबल डेकर फ्लाईओवर, राह होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: इस साल मिलेंगे दो डबल डेकर फ्लाईओवर, राह होगी आसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अधिकारियों से जानकारी मांगकर इस साल निर्माण पूरा करने के दिए निर्देश
-- -- -- -- --
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी में फेज-4 के तहत निर्माणाधीन दो नए मेट्रो कॉरिडोर पर इस साल दो डबल डेकर फ्लाईओवर तैयार हो जाएंगे। यह फ्लाईओवर मेट्रो के साथ-साथ सड़क यातायात को भी बेहतर बनाएंगे। इससे लोगों की राह आसान होगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री प्रवेश वर्मा ने दोनों परियोजनाओं की जानकारी मांगकर इस साल निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि भजनपुरा से यमुना विहार के बीच बन रहा फ्लाईओवर मौजपुर-मजलिस पार्क मेट्रो कॉरिडोर का हिस्सा है। यह दिल्ली का पहला डबल डेकर वायाडक्ट होगा, जिसमें ऊपर मेट्रो चलेगी और नीचे अन्य वाहन। चार लेन का फ्लाईओवर लगभग तैयार है, लेकिन पेड़ के कारण सड़क से जुड़ने वाला रैंप बनना बाकी है। विभाग का कहना है यह काम जुलाई तक पूरा हो सकता है। यह परियोजना दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) और पीडब्ल्यूडी का संयुक्त उपक्रम है, जिसकी घोषणा 2021 में की गई थी। दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के तहत तीन डबल डेकर वायाडक्ट बनाए जा रहे हैं और यह उनमें से एक है।
इधर, दूसरा फ्लाईओवर आजादपुर से त्रिपोलिया गेट तक बनाया जा रहा है। यह करीब 2.2 किलोमीटर लंबा और 2 लेन का है। यह मध्य और उत्तरी दिल्ली के बीच ट्रैफिक को कम करने में मदद करेगा। यह भी डबल डेकर वायाडक्ट का हिस्सा है, जो आजादपुर से रानी झांसी रोड इंटरसेक्शन तक बनेगा। यह फ्लाईओवर जीटी रोड पर डेरावाल नगर, विजय नगर व राणा प्रताप बाग आदि इलाकों को जाम से राहत दिलाएगा।
विज्ञापन
निर्माण कार्य में आ रहीं कई चुनौतियां
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि दोनों परियोजनाएं भीड़ वाली जगहों पर हैं। ऐसे में निर्माण कार्य के दौरान कई तरह की चुनौतियां और अड़चनें हैं जिन्हें दूर किया जा रहा है। मंत्री प्रवेश वर्मा जल्द ही दोनों परियोजनाओं का निरीक्षण कर सकते हैं। उन्होंने परियोजनाओं के निर्माण में आ रही प्रमुख अड़चनों के बारे में जानकारी मांगी है।