फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   two died of corona, 24 new infected

कोरोना से दो की मौत, 24 नए संक्रमित

Fri, 04 Feb 2022 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
two died of corona, 24 new infected
नूंह। बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना 24 संक्रमित आए। इस दौरान नलहड़ मेडिकल कॉलेज में दो कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई। दोनों संक्रमित नलहड़ मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन थे। हालांकि राहत की बात यह रही की 23 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे। इससे पूर्व बुधवार को 20 कोरोना संक्रमित आए। अभी तक तीसरी लहर में 886 संक्रमित आए है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में कंटेनमेंट व स्केल डाउन 97-97 जोन बनाए गए है। अब मेडिकल कॉलेज में 7 व अन्य अस्पतालों में भी 4 मरीज उपचाराधीन है। 61 संक्रमितों को होम आइसोलेशन किया गया है। 24 संक्रमितों में से नूंह 5, नलहड मेडिकल कॉलेज 3, मांडीेखेड़ा 2 के अलावा पैमाखेड़ा, महरौला, देवला, पिनगवां, दादू, बुबलहेड़ी, सिंगार, बाजड़का, कलियाकी, धुलावट, कलवाड़ी, अहमदबास, सेवका व जयसिंहपुर में एक-एक संक्रमित आया। अब जिले में कुल 72 सक्रिय कोरोना मरीज है। अभी तक कोरोना के जिले में 5907 संक्रमित आए है इनमें से 5706 लोग स्वस्थ हो चुके हैं 129 लोगों की मौत हुई है। हर दिन जिले में कोरोना के औसतन करीब 500 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं अभी भी 5353 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बसंत दूबे ने बताया कि जिले में कोरोना का पॉजिटिव रेट 1.32 प्रतिशत है जबकि रिकवरी रेट 96.60 प्रतिशत है लोगों को चाहिए कि वह सावधानी बरतते रहे।
विज्ञापन

11 लाख से अधिक लोगों का हुआ टीकाकरण
उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने जिले में 11 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण होने पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में कुल 5364 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें पहली 1228, 3722 को दूसरी, 29 बुजुर्ग व 15 से 18 वर्ष के 385 किशोरों का टीकाकरण किया गया। यानी कुल लोगों 5364 का टीकाकरण किया गया। अभी तक जिले में पहली डोज 754283 व 373337 दूसरी, 15 से 18 को 32068 व इसके अलावा अभी तक कुल 909 लोगों को बूस्टर डोज लगी है। अभी तक जिले में कुल 11 लाख 28 हजार से अधिक लोगों टीकाकरण किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की वह जल्द से जल्द अपना टीकाकरण सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed