फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two died and three injured in road accident

सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल

Thu, 17 Dec 2020 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two died and three injured in road accident
जिला अस्पताल में रोते बिलखते परिजन।
सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-74 के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। जबकि, 3 साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सेक्टर-49 कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, सेक्टर-41 के पास अन्य हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से हमीरपुर निवासी पुष्पेंद्र सोरखा गांव में रहता था और अपनी गाड़ी कैब के रूप में चलाता था। मंगलवार रात वह अपने तीन दोस्तों के साथ अपनी कैब से सोरखा की तरफ जा रहा था, तभी उसकी कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और इसके बाद एक पेड़ से भिड़ गई। हादसे में पुष्पेंद्र की मौत हो गई। जबकि, तीनों दोस्त घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि कार में सवार सभी युवकों ने शराब पी रखी थी। रात में तेज गति से गाड़ी भी चलाई थी। इस कारण से कार अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया। वहीं, सेक्टर-41 के पास मंगलवार रात को अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक पैदल जा रहा था, तभी पीछे आए तेज रफ्तार बड़े वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

हिंदूवाहिनी नेता और भतीजी वेंटिलेटर पर, हालत गंभीर
यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हिंदूवाहिनी के देवीपाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता और उनकी भतीजी सुमन गुप्ता की हालत गंभीर बनी हुई है। सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में दोनाें वेंटिलेटर पर हैं। चिकित्सक लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, घायलाें का रक्तचाप नियंत्रित नहीं हो पा रहा है, यह चिंताजनक है। इसका प्रभाव शरीर के अन्य अंगों पर भी पड़ने की आशंका है। अस्पताल में तीमारदारी में लगे रिश्तेदार जनार्दन गुप्ता ने बताया कि चिकित्सकाें ने दोनों की हालत गंभीर बताई है। बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात अनियंत्रित डंपर ने डिवाइडर तोड़कर एसयूवी में टक्कर मार दी थी। हादसे में सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ निवासी सुभाष गुप्ता के छोटे भाई दिनेश की पत्नी अनीता गुप्ता, बेटी रिंकी गुप्ता और चालक पवन दूबे की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल सुभाष गुप्ता और भतीजी सुमन को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जनार्दन गुप्ता ने बताया कि सभी लखनऊ से दिल्ली स्थित एक अस्पताल जा रहे थे, तभी रास्ते में दर्दनाक हादसा हो गया। वहीं, अस्पताल मेें लगातार राजनीतिक व सामाजिक लोग दोनों का हालचाल लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed