{"_id":"6afb2c7b3f419373170f9cf1","slug":"two-decades-old-trees-cut-down-in-shyorajpur-case-registered-noida-news-c-23-1-lko1064-112183-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: श्योराजपुर में वर्षों पुराने दो पेड़ काटे, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: श्योराजपुर में वर्षों पुराने दो पेड़ काटे, केस दर्ज
विज्ञापन
फोटो
ग्रेटर नोएडा। श्योराजपुर गांव के बाहर शीशम और पापड़ी के दो पुराने पेड़ों को काट दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि कॉलोनी काटने वालों ने रास्ते में बाधा बनने के कारण पेड़ों को कटवाया है। शिकायत मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। विभाग ने हरीश, रोहित और कुनाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मौके पर पेड़ों के तने और डालियां मिली हैं। जांच में पेड़ों की उम्र करीब 25 से 30 साल आंकी गई है, जबकि ग्रामीण इन्हें करीब 40 साल पुराना बता रहे हैं। फिलहाल तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि श्योराजपुर में बड़े पैमाने पर जमीन पर अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही है। रास्ता बनाने के लिए ही पेड़ों को कटवाया गया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अवैध कॉलोनी के संबंध में प्राधिकरण को भी सूचना भेजी जाएगी। ब्यूरो