{"_id":"68ed48e261123b7d94085824","slug":"two-day-block-level-sports-competition-inaugurated-in-someshwar-na-news-c-232-1-ha11012-135105-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सोमेश्वर में हुआ दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सोमेश्वर में हुआ दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
Tue, 14 Oct 2025 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। राजकीय इंटर कॉलेज भूल खर्कवाल गांव और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पच्चीसी की संयुक्त मेजबानी में सोमनाथ खेल मैदान में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। पहले दिन हुई बालकाें की 200 मीटर दौड़ में रोहन सिंह भाकुनी पहले स्थान पर रहे।
राहुल गिरी ने दूसरा और अमित सिंह खर्कवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में पुरुष और महिला खिलाड़ियों की 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक व भाला फेंक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य और विधायक प्रतिनिधि भुवन चंद्र जोशी ने दीप जलाकर दिया। लंबी कूद में कृष्ण भट्ट ने प्रथम, रोहन भाकुनी ने द्वितीय और राहुल गिरी गोस्वामी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ में अजुर्न सिंह बिष्ट ने प्रथम, अक्षय गोस्वामी ने द्वितीय और कृष्ण कन्हैया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।