फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two cunning burglars who targeted locked houses arrested following police encounter in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा: पुलिस मुठभेड़ में बंद मकानों में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Fri, 23 Oct 2026 03:43 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 23 Oct 2026 03:43 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के बिसरख में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बंद मकानों में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ। आरोपियों से आभूषण, नकदी, बाइक और चोरी के औजार बरामद हुए।

विज्ञापन
Two cunning burglars who targeted locked houses arrested following police encounter in Greater Noida
तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधियों को थाना बिसरख पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से दो फायर किए, लेकिन पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। 
विज्ञापन


आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। दूसरे साथी को कॉम्बिंग के दौरान दबोच लिया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के आभूषण, नकदी, एक मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी में इस्तेमाल औजार बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

दो वारदातों का खुलासा
डीसीपी सेंट्रल नोएडा प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि 27 अगस्त 2026 को सीएचसी बिसरख परिसर में एक बंद फ्लैट का ताला तोड़कर उसमें से ज्वैलरी चोरी कर ली गई थी। इस मामले में थाना बिसरख पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद 13 अक्टूबर 2026 को थाना क्षेत्र के गांव रोजा जलालपुर की एक कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़कर ज्वैलरी और नकदी चोरी कर ली गई। 

वादी की लिखित तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इसी क्रम में रोजा जलालपुर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ रोजा गोलचक्कर पर वाहनों की जांच कर रहे थे। रोकने पर भागे, पीछा करने पर की फायरिंग रात करीब साढ़े 12 बजे छपरौला रेलवे पुल की तरफ से एक बाइक तेज रफ्तार में आती दिखाई दी, जिस पर दो लोग सवार थे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो सवारों ने अचानक मोटरसाइकिल मोड़ी और रोजा याकूबपुर 6 प्रतिशत पार्क सर्विस रोड की तरफ भागने लगे।
विज्ञापन

संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा किया। खुद को घिरता देख बाइक सवार बदमाशों ने हरित उपवन पार्क (6 प्रतिशत एरिया) के किनारे पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से दो फायर कर दिए। पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। उसके साथी पिंटू को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में कबूली वारदातें
पुलिस पूछताछ में जितेंद्र उर्फ जीतू ने बताया कि 13 अक्टूबर को उसने अपने साथी संदीप निवासी बुलंदशहर के साथ मिलकर रोजा जलालपुर की कच्ची कॉलोनी के एक मकान में चोरी की थी। दोनों बाइक  से गए थे और घर का ताला तोड़कर कुछ ज्वैलरी और नकदी चुराई थी। उसने यह भी स्वीकार किया कि इससे पहले भी उन्होंने मिलकर सीएचसी बिसरख के अंदर एक मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी की ज्वैलरी चोरी की थी। चोरी का माल वे पिंटू को बेच देते थे। पुलिस अब फरार साथी संदीप की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

बरामद सामान
गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने पीली धातु का एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी ईयररिंग/झुमकी, एक हार और एक अंगूठी, सफेद धातु की दो पायल, एक कमरबंद और लेडीज के चार कड़े, एक लेडीज घड़ी 11,450 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त होंडा साइन बाइक, एक तमंचा और कारतूस, एक प्लास, एक पाना-रिंच, एक हथौड़ा और दो छैनी अलग-अलग कंपनियों के तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए है। 

शातिर है जीतू, 14 मुकदमे दर्ज मिले
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार जितेंद्र उर्फ जीतू  (38) मूल रूप से गांव बरखैड़ा, थाना कुरावली  मैनपुरी का रहने वाला है। वह वर्तमान में सेक्टर 39 नोएडा क्षेत्र के गांव भूड़ा में किराए पर रह रहा था। उसका लंबा आपराधिक इतिहास है और उस पर दिल्ली, बुलंदशहर, हाथरस, कासगंज और एटा सहित कई जनपदों में 14 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना रनहोला (आउटर दिल्ली) में वर्ष 2019 का मुकदमा, थाना सिकंद्राबाद बुलंदशहर में 2025 के तीन मुकदमे चोरी और आर्म्स एक्ट, कोतवाली सादाबाद हाथरस में लूट, थाना पटियाली कासगंज में लूट और चोरी का माल रखने के मामले शामिल हैं। 

थाना जैथरा (एटा) में उस पर हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी-कूटरचना और चोरी का माल रखने से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा थाना बिसरख में भी उस पर तीन मुकदमे पंजीकृत हैं। दूसरा आरोपी पिंटू (33) पु मूल रूप से गांव छतरपुर थाना कुरावली जिला मैनपुरी का निवासी है। वह वर्तमान में जयविहार एक्सटेंशन  पश्चिमी दिल्ली में रह रहा था। उसके खिलाफ थाना बिसरख में दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed