फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two crore rupees found in BMW car

Noida News: बीएमडब्ल्यू कार में मिले दो करोड़ रुपये

Sun, 05 May 2024 01:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Two crore rupees found in BMW car
निर्वाचन से जुड़ी टीम ने कार को पकड़ा, दो युवक हिरासत में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन से जुड़ी टीम ने शनिवार शाम बीएमडब्ल्यू कार से दो करोड़ रुपये बरामद किए। इस मामले में दो युवको को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बरामद रकम के बारे में सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। रकम कार के अंदर शराब की पेटी में रखी हुई थी। पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना दे दी है।

अधिकारियों ने बताया कि चार बजे सूचना मिली कि कालकाजी मंदिर की ओर से होते एक बीएमडब्ल्यू में सवार होकर दो युवक फरीदाबाद की ओर जा रहे है। कार में भारी मात्रा में रुपये हैं। इसके बाद आयकर विभाग की टीम पुलिस के साथ ओखला फेज-दो में वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान एक बीएमडब्ल्यू आती दिखाई दी तो उसे रोका गया। कार की तलाशी में शराब की पेटी से दो करोड़ रुपये बरामद किए गए। कार सवार दो युवकों को हिरासत में लेकर ओखला औद्योगिक थाना पर लाया गया जहां देर रात तक पूछताछ की जा रही थी। सूत्रों ने बताया कि बीएमडब्ल्यू कार एक बिल्डर की है। दोनों युवक बिल्डर के यहां काम करते हैं। युवक रुपये लेकर गुरुग्राम के बिल्डर के यहां जा रहे थे। फिलहाल बिल्डर से पूछताछ की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed