फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two crooks who provided bank accounts to fraudsters were caught

Noida News: जालसाजों को बैंक खाते मुहैया कराने वाले दो बदमाश पकड़े

Fri, 05 Sep 2025 07:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
Two crooks who provided bank accounts to fraudsters were caught
----------------------- हल्द्वानी, नैनीताल के लिए उपयोगी।
विज्ञापन

-शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर देते थे वारदात को अंजाम
-खातों की जांच में हुआ 6.40 करोड़ से ज्यादा की ठगी का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शेयर बाजार में निवेश करा कर मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी करने वाले एक गिरोह के बदमाशों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों मोहम्मद असीम अली खान और ऋषिकेश जयवंत कांबले को गिरफ्तार किया है। इनके खातों की जांच से पता लगा है कि गिरोह के बदमाश काफी लोगों से 6.40 करोड़ से ज्यादा रुपये ठग चुके हैं।
विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि आरोपी मोहम्मद असीम अली खान के खाते में 66 लाख से मिले हैं और उससे जुड़ी एनसीआरपी पोर्टल पर 8 शिकायतें मिलीं हैं। वह दूसरे आरोपी ऋषिकेश जयवंत कांबले के खातों में 6.71 लाख मिले हैं। उसके बैंक खाते से जुड़ी एनसीआरपी पोर्ट पर 78 शिकायतें मिलीं हैं। आरोपियों के खिलाफ हरियाणा और हैदराबाद में पहले भी साइबर अपराध के मामले दर्ज हैं। दोनों ने अपने बैंक खाते अंतरराज्यीय साइबर सिंडिकेट को उपलब्ध कराते थे। इनसे पीडि़तोंं के धन को कई माध्यमों से डायवर्ट और लॉन्ड्रिंग किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी पीडि़तों को आईपीओ फंडिंग और उच्च-रिटर्न वाले शेयर बाजार निवेश के झूठे वादों का लालच देकर ठगी करते थे। इस गिरोह के सदस्य निवेशकों से 6.40 करोड़ की ठगी कर चुके हैं। मूलरूप से हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड निवासी मोहम्मद आसिम अली खान पुत्र मोहम्मद आशिफ अली खान का खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में था। उसके खिलाफ हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पहले से मामला दर्ज है। पुणे महाराष्ट्र निवासी ऋषिकेश जयवंत कांबले पुत्र जयवंत परभो कांबले के खिलाफ पहले से दिल्ली व हैदराबाद में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed