{"_id":"64fcbd41a2acfac257056294","slug":"two-criminals-who-stole-bike-arrested-in-encounter-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-16855-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर के ध्यानार्थ ::: बाइक लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर के ध्यानार्थ ::: बाइक लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
बाइक लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
डिलीवरी बाॅय से की थी वारदात, एक बदमाश को पैर में लगी गोली
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। डिलीवरी बॉय से बाइक लूटने वाले दो बदमाशों से शनिवार शाम पुलिस की मुठभेड़ हुई। इसमें एक बदमाश रबूपुरा के निलौनी शाहपुर निवासी गजेंद्र के पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया, वहीं इसके साथी बदमाश सिकंदराबाद के निशांत उर्फ जगदीश को घेराबंदी कर दबोच लिया।
एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि नालेज पार्क क्षेत्र में दो सप्ताह पहले बाइक सवार दो बदमाशों ने एक डिलिवरी बॉय से तमंचे के बल पर बाइक लूट ली थी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। शनिवार शाम थाना प्रभारी डा. विपिन कुमार की टीम को सूचना मिली की दो बदमाश लूटी गई बाइक पर ही सवार होकर क्षेत्र में आ रहे हैं। पुलिस ने क्षेत्र में गहन चेकिंग शुरू की। सेक्टर 148 के पुस्ता के पास पुलिस ने बदमाशों को घेरा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने आए थे। यह लूटी हुई बाइक का अलीगढ़ में सौदा कर चुके थे।