फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two criminals accused of robbery shot in legs in encounter

Noida News: मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

Fri, 22 Aug 2025 09:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
Two criminals accused of robbery shot in legs in encounter
कोतवाली फेज वन पुलिस के साथ हुई मुठभेड़, दोनों पर दर्ज हैं 13 केस
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कोतवाली फेज वन पुलिस के साथ मुठभेड़ में लूट व स्नेचिंग के आरोपी दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। यह मुठभेड़ शुक्रवार दोपहर बाद सेक्टर-15ए नाले के पास हुई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके पास से तमंचे, कारतूस व स्कूटी बरामद की गई है। दोनों बदमाशों पर 13 मुकदमे दर्ज हैं।


एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि घायल बदमाशों की पहचान दिल्ली के न्यू अशोक नगर निवासी 20 वर्षीय अनस और सदरपुर कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय अमन के रूप में हुई है। अनस मूलरूप से बिहार के अररिया का रहने वाला है। बदमाशों के पास से वारदात में इस्तेमाल होने वाली स्कूटी, चाकू, तीन मोबाइल, तमंचा और कारतूस समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। अनस के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में नौ जबकि अमन पर चार केस दर्ज हैं। पूछताछ में पता चला कि दोनों दोस्त हैं और अपने शौक को पूरा करने के लिए चोरी और लूट की वारदात करते हैं। इसी साल 12 जुलाई को दोनों ने फेज वन थानाक्षेत्र में एक महिला की चेन लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों ने महिला के चेहरे पर चाकू से वार कर घायल कर दिया था। सेक्टर-31 में कारोबारी परिवार को बंधक बनाकर हुई चोरी के मामले में भी अनस शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed