{"_id":"64b5572d38a6444a1b017684","slug":"two-couples-clashed-over-car-bike-collision-grnoida-news-c-23-1-noi1091-13004-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कार-बाइक टकराने के विवाद में भिड़े दो दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कार-बाइक टकराने के विवाद में भिड़े दो दंपती
विज्ञापन
कार-बाइक टकराने के विवाद में भिड़े दो दंपती
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष की पत्नी पर हमला, दिल्ली पुलिस के सिपाही व पत्नी पर आरोप
दूसरे पक्ष ने भी लगाया पिटाई का आरोप, दोनों पक्षों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-36 की सर्विस रोड पर कार से स्कूटी टच होने पर दो दंपती आपस में भिड़ गए। आरोप है दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी ने अल्फा-दो सेक्टर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष जितेंद्र मावी, पत्नी और बेटे पर हमला कर दिया। जितेंद्र की पत्नी के गले पर चाबी से हमले में चोट आई है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी पिटाई का आरोप लगा पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराकर छानबीन कर रही है।
जितेंद्र मावी ने बताया कि बेटा धैर्य अपने छोटे भाई को सेक्टर-36 स्थित स्कूल छोड़कर लौट रहा था। तभी सर्विस रोड पर उसकी कार स्कूटी से टच हो गई।स्कूटी दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की पत्नी चला रही थी। आरोप है कि महिला के कॉल करने पर उनका पति साथियों संग मौके पर पहुंच गया। उसने धैर्य से अभद्रता की। वहीं, धैर्य के कॉल करने पर जितेंद्र भी पत्नी संग वहां पहुंच गए। जितेंद्र ने कहा कि वह नुकसान की भरपाई करने को तैयार है। आरोप है कि इा पर महिला का पति खुद को दिल्ली पुलिस में बताकर मारपीट करने लगा। इस दौरान स्कूटी की चाबी से जितेंद्र की पत्नी पर हमला कर गले के पास चोट मारकर घायल कर दिया गया।