{"_id":"68f52ff641d913570f090a91","slug":"two-children-died-after-being-electrocuted-na-news-c-102-1-slko1037-142664-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: करंट की चपेट में आकर दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: करंट की चपेट में आकर दो बच्चों की मौत
Mon, 20 Oct 2025 12:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
करंट से बच्चे की जान गई।
सकरन। क्षेत्र में रविवार सुबह दो अलग-अलग गांवों में करंट की चपेट में आकर दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। दिवाली पर हुई इस घटना से दोनों परिवारों की खुशियां बर्बाद हो गईं। थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र ने बताया कि सूचना मिली है।
अदवारी गांव निवासी रामस्वरूप चौहान का पुत्र राजवीर (4) रविवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर के सामने लगे बिजली के खंभे के पास पहुंच गया। खंभे से लटक रहे तार में उतर रहे करंट की चपेट में आकर राजवीर अचेत हो गया। परिजन उसे सीएचसी सांडा लेकर गए।
वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि राजवीर तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। घर की माली हालत ठीक न होने की वजह से रामस्वरूप लखनऊ में मजदूरी करने गए थे। सोमवार को घर आने वाले थे। रविवार को घटना हो गई।
विज्ञापन
दूसरी घटना क्योटाना गांव में हुई। गांव निवासी अरविंद की पुत्री ओसवी (1) रविवार सुबह कमरे में खेल रही थी। वहीं पास में फर्राटा पंखा चल रहा था। खेलते-खेलते ओसवी पंखे के पास पहुंच गई। वह पंखे में उतर रहे करंट की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि अर्थिंग का तार खुला छोड़ दिया गया था। थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र ने बताया कि किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)