फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two cars collide and one overturns, young man dies due to head crush

Noida News: दो कारों में टक्कर से एक पलटी, सिर कुचलने से युवक की मौत

Thu, 15 Feb 2024 09:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 09:05 PM IST
विज्ञापन
Two cars collide and one overturns, young man dies due to head crush
बेल्ट नहीं लगाने वा खिड़की खुली होने से सिर बाहर निकल गया था
विज्ञापन

लापरवाही से वाहन चलाने का केस, हिरासत में दूसरी कार का चालक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
कीर्ति नगर में बुधवार शाम दो कारों में टक्कर होने से एक कार पलटकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। इस दौरान खिड़की से सिर निकल जाने से कार चला रहे वंश जौली (27) की मौत हो गई। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर दूसरी कार के चालक को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार, कॉस्मेटिक कारोबारी वंश मां नंदिनी के साथ मानसरोवर गार्डन में रहते थे। पिता का देहांत हो चुका है। बुधवार शाम 5:49 बजे पुलिस को कीर्ति नगर के बीसीडी चौक पर हुंडई एलांट्रा और टोयोटा इटिओस में टक्कर की सूचना मिली। हुंडई चला रहे वंश का सिर बुरी तरह से कुचल गया था, जबकि दूसरी कार का चालक राजेश अरोड़ा मौके पर मिला। दस्तावेज के जरिये वंश की पहचान हुई। जांच में पता चला कि वंश कार से किसी काम के सिलसिले में जा रहे थे। बीसीडी चौक के पास राजेश कार को दूसरी सड़क से मुख्य सड़क पर ला रहे थे। दायीं तरफ जगह कम होने और अचानक ब्रेक नहीं लगा पाने पर वंश की कार राजेश की कार के अगले हिस्से से टकरा गई। इससे वंश की कार पलट गई जो काफी दूर तक घिसीटती चली गई। सीट बेल्ट नहीं पहनने से वंश का सिर खिड़की से बाहर निकल गया था।
विज्ञापन

रूह कंपाने वाला सीसीटीवी फुटेज आया सामने
सीसीटीवी में दिख रहा है कि वंश कार से सीधे आ रहे थे। इस बीच राजेश दूसरी जगह से उस सड़क पर पहुंचा। राजेश ने वंश की कार को नहीं देखा और कार को दाहिनी ओर ले जाने लगा। इसी दौरान वंश की कार राजेश की कार के अगले हिस्से से टकरा गई। टक्कर लगने ही कार पलटकर घिसटती चली गई। जब लोग भागकर वंश की कार के पास पहुंचे तो उसका सिर बुरी तरह से कुचल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद से मां सदमे में
बेटे की हादसे में मौत की सूचना मिलने से वंश की मां नंदिनी सदमे में हैं। वंश उनका इकलौता बेटा था। पति की मौत के बाद से वह बेटे के साथ रहती थीं। वंश अविवाहित था। मां का आरोप है कि कार चालक शराब के नशे में था, उसे मुख्य सड़क पर आने के दौरान पीछे से आ रही गाड़ियों को देखना चाहिए था, लेकिन वह कार लेकर सीधा सड़क पर आ गया। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed