फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two buildings sealed for not being constructed as per the map

Noida News: नक्शे के अनुसार निर्माण नहीं कराने पर दो भवन सील

Fri, 02 Feb 2024 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Two buildings sealed for not being constructed as per the map
नक्शे के अनुसार निर्माण नहीं कराने पर दो भवन सील
विज्ञापन

- ग्रेनो प्राधिकरण ने अंसल हाउसिंग गोल्फ लिंक में की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नक्शे के अनुसार मकान नहीं बनाने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अंसल हाउसिंग गोल्फ लिंक में दो मकानों को सील कर दिया है। वहीं, निवासियों का आरोप है कि प्राधिकरण जन समस्याओं पर कार्रवाई नहीं कर सीलिंग करने पर जुटा है।
अंसल गोल्फ लिंक सोसाइटी में 600 भूखंड हैं। नक्शा स्वीकृत कराने के लिए प्राधिकरण से अनुमति लेनी पड़ती है। शुक्रवार को नक्शे के अनुसार मकान न बनाने दो और भवनों को सील कर दिया गया। प्राधिकरण ने अब तक व्यावसायिक गतिविधियां एवं नक्शा के अनुरूप नहीं बने होने पर 27 भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई की है। हालांकि सर्वे में करीब 82 मकान मालिकों को नोटिस जारी कर चुका है।
विज्ञापन

निवासियों का कहना है कि अंसल हाउसिंग फ्री होल्ड परियोजना है। बिल्डर सेक्टर काटकर चले गए। बीते डेढ़ दशक से यहां विकास का कोई कार्य नहीं हो सका है। कुछ दिन से निवासियों ने आंदोलन चला रखा है और सेक्टर को टेक ओवर करने के लिए प्राधिकरण के चक्कर काट रहे हैं। वहीं, कुछ निवासियों का आरोप है कि अंसल हाउसिंग में पीजी बंद कराने की प्राधिकरण अधिकारी खानापूर्ति कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
अंसल गोल्फ लिंक सोसाइटी में दो मकानों नक्शा के विपरीत निर्माण करने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई है। इस तरह की शिकायतों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। - हिमांशु वर्मा, ओएसडी ग्रेनो प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed