फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two builders and company fined for exploiting groundwater

Noida News: भूजल दोहन करने पर दो बिल्डरों और कंपनी पर 5-5 लाख का जुर्माना

Mon, 08 Apr 2024 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
Two builders and company fined for exploiting groundwater
- अमर उजाला ने खबर प्रकाशित कर किया था ऐस ग्रुप के प्रोजेक्ट पर भूजल दोहन का खुलासा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। भूगर्भ जल विभाग ने भूजल दोहन करने पर दो बिल्डरों और कंस्ट्रक्शन कंपनी पर 5-5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इनमें यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 22-डी स्थित ऐस ग्रुप का वाईएक्सपी प्रोजेक्ट भी शामिल है। वहां बिल्डर ने अब तक बोरवेल को बंद करने की रिपोर्ट नहीं दी है। विभाग ने बिल्डर को जारी नोटिस में तत्काल रिपोर्ट मांगी है।
यीडा के सेक्टर 22 में ऐस ग्रुप का वाईएक्सपी प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य चल रहा है। प्रोजेक्ट पर बड़े स्तर पर भूजल दोहन हो रहा था। बोरवेल की मदद से भूजल को नाले में बहाया जा रहा था। अहम है कि 19 मार्च को ‘बिल्डर नाले में बहा रहा भूजल, जांच हुई आरंभ’ शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित की। जिसका संज्ञान लेकर भूगर्भ जल विभाग ने मौके पर जाकर जांच की। जांच में प्रोजेक्ट में 60 बोरवेल मिले। इनमें से 10 बोरवेल सक्रिय थे। इसके बाद ऐस ग्रुप को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। साथ ही बिल्डर को बोरवेल बंद कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया। बिल्डर ने ऐसा नहीं किया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ऐस बिल्डर के पास किसी भी विभाग से एनओसी नहीं है। वहीं नोएडा के सेक्टर-157 स्थित मदरसन बिल्डर के प्रोजेक्ट पर भी 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं भी बिना अनुमति के भूजल निकाला जा रहा था।
विज्ञापन

वहीं ग्रेनो वेस्ट में आम्रपाली ड्रीम वैली प्रोजेक्ट पर भूजल दोहन मिला है। विभाग ने वहां निर्माण करने वाली ईश्वर कंस्ट्रक्शन कंपनी पर 5 लाख का जुर्माना लगाया है। कंपनी आरएमसी प्लांट में भूजल का प्रयोग कर रही थी। प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य एनबीसीसी की देखरेख में चल रहा है। उसके बाद भी यहां पर नियमों का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

जुर्माना जमा नही करने पर वसूली प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। ऐस ग्रुप के यहां फिर से भूजल दोहन की शिकायत मिली है। अगर फिर ऐसा हुआ तो जुर्माना धनराशि को दोगुना कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - अंकिता राय, हाइड्रोलॉजिस्ट, भूगर्भ जल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article