फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two brothers accused of cow slaughter arrested in encounter

Noida News: मुठभेड़ में गो हत्या के आरोपी दो भाई गिरफ्तार

Sun, 14 Sep 2025 12:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 14 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two brothers accused of cow slaughter arrested in encounter
जायस के सराय महेश में मुठभेड़ में घायल बदमाशों को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी। स्त्रोत : मीडिया
अमेठी सिटी। जायस पुलिस और स्वाट टीम ने सराय महेश गांव के पास शनिवार भोर में गो हत्या करने जा रहे दो सगे भाइयों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की घेराबंदी के बावजूद चार बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। घायल दोनों आरोपियों को जिला अस्पताल में इलाज के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जायस कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि सराय महेश स्थित मुर्गी फार्म के पास गो हत्या के लिए बदमाशों के एकत्रित होने की सूचना मिली। स्वाट टीम प्रभारी अनूप सिंह के साथ वह मौके पर पहुंचे। पुलिस की घेराबंदी की भनक लगते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जायस के कंचाना गांव का आजाद और उसका भाई सिरताज घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके से दो तमंचे, चार कारतूस, लकड़ी का ठीहा, लोहे का चापड़, चाकू, रस्सी, टॉर्च, बोरी और बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उनके गिरोह ने 11 सितंबर की रात गांव में गो हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पर लगा है गैंगस्टर

आरोपी आजाद पर गोवध अधिनियम के पांच और आर्म्स एक्ट का एक मुकदमा दर्ज है। रायबरेली के महाराजगंज में उस पर गैंगस्टर भी लगाया गया है। सिरताज पर गोवध अधिनियम के चार मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी हुई है।


पूरे गिरोह का होगा पर्दाफाश

आजाद और सिरताज लंबे समय से गो हत्या की घटनाओं में शामिल रहे हैं। मौके से भागे चार बदमाशों की भी पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश होगा। -शैलेंद्र सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed