फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two BHK flat will be available near Noida airport for 42.34 lakhs.

Noida News: नोएडा एयरपोर्ट के पास 42.34 लाख में मिलेगा टू बीएचके फ्लैट

Thu, 27 Jul 2023 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two BHK flat will be available near Noida airport for 42.34 lakhs.
नोएडा एयरपोर्ट के पास 42.34 लाख में मिलेगा टू बीएचके फ्लैट
विज्ञापन

- यीडा की रेडी टू मूव योजना लांच, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आज से होगी बुकिंग

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण की ओर से नोएडा एयरपोर्ट के पास रेडी टू मूव फ्लैट की स्कीम लांच की गई है। स्कीम में बृहस्पतिवार से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बुकिंग शुरू हो जाएगी। यीडा के सेक्टर-22 डी में तैयार इन फ्लैटों की कीमत 42.34 लाख रुपये से शुरू होगी।
योजना में शामिल किए गए टू बीएचके फ्लैट का क्षेत्रफल 99.86 वर्गमीटर (1074 वर्ग फुट) होगा। स्कीम में कुल 462 फ्लैट हैं। पहली और दूसरी मंजिल के लिए आवेदक को 100 रुपये/वर्गफुट अतिरिक्त चुकाने होंगे। इसी तरह तीसरी व चौथी मंजिल के लिए 75 रुपये/वर्गफुट और पांचवीं-छठी मंजिल के लिए 50 रुपये/वर्गफुट अतरिक्त राशि देनी होगी।
विज्ञापन

सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि सेक्टर-22 डी में टू बीएचके और वन बीएचके की बहुमंजिला इमारतें बनाई गई हैं। टू बीएचके की इमारत तैयार हो गई है। इसलिए इसकी स्कीम लांच कर दी गई है। बृहस्पतिवार से 462 फ्लैट की योजना में पहले पाओ पहले पाओ के आधार पर बुकिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed