फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two arrested including prize money in police recruitment exam paper leak case

Noida News: पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में इनामी समेत दो गिरफ्तार

Wed, 13 Mar 2024 03:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including prize money in police recruitment exam paper leak case
पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में इनामी समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा एसटीएफ ने मथुरा से दोनों को दबोचा, कई साथी पहले ही पकड़े जा चुके

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में नोएडा एसटीएफ की टीम ने सोमवार को 25 हजार के इनामी समेत दो आरोपियों को मथुरा से गिरफ्तार किया है। आरोपियाें की पहचान मोनू पंडित और गौरव चौधरी के रूप में हुई है। इनके पास से क्रेटा कार भी बरामद हुई है। आरोपियों के कई साथियों को एसटीएफ पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मोनू की गिरफ्तारी पर झांसी पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। वह नोएडा सेक्टर-39 थाने के अलावा बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर पुलिस के लिए भी वांछित था।

सिपाही भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को हुई थी। पेपर लीक होने पर शासन ने परीक्षा रद्द कर दी थी। मामले में नोएडा एसटीएफ की टीम भी जांच कर रही है। नोएडा एसटीएफ परीक्षा से पहले ही दो आरोपियों को झांसी से गिरफ्तार किया था। इनका बिहार कनेक्शन भी सामने आया था। इसके बाद एसटीएफ ने चार मार्च को नोएडा के प्रमोद पाठक को दिल्ली के मुखर्जी नगर से गिरफ्तार किया था। उसके आवास से पुलिस भर्ती से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले थे। प्रमोद से पूछताछ में मोनू और गौरव के बारे में जानकारी मिली।
विज्ञापन

नोएडा एसटीएफ के एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी मथुरा के ही रहने वाले हैं। मोनू ने बताया कि वह मथुरा के बाजना इंटर कॉलेज में प्रमोद पाठक के साथ पढ़ता था। इंटर करने के बाद माेनू प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने मुखर्जी नगर आ गया।यहां उसकी मुलाकात मोनू गुर्जर से हुई, जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पैसे लेकर अभ्यर्थियों को पास कराने वाला गिरोह चलाता था। मोनू पंडित ने स्वयं को एमटीएस की परीक्षा में पास कराने के लिए मोनू गुर्जर से संपर्क किया। इसके बाद से यह लोग गिरोह बनाकर अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक कराने में लग गए। मोनू गुर्जर को एसटीएफ पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गौरव ने पूछताछ में बताया कि जब वह 2015 में एसएससी की परीक्षा दे रहा था, तभी उसकी मुलाकात आगरा के श्यामवीर बाबा से हुई जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को भर्ती कराने का गिरोह चलाता था। इसके बाद वह अन्य अभ्यर्थियों से संपर्क कर उन्हें श्यामवीर के पास लाने लगा और श्यामवीर का सहयोगी बन गया। बाबा और गौरव ने कई परीक्षाओं के पेपर लीक कराए। साल 2019 में गौरव ने देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा कराने के लिए अपना एक जीएस सेंटर भी खोला था। यहीं उसकी मुलाकात मोनू गुर्जर से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed