{"_id":"605cee4d8ebc3ef10744df0a","slug":"two-arrested-for-stealing-more-than-1500-vehicles-noida-news-noi573643932","type":"story","status":"publish","title_hn":"1500 से अधिक वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह के दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1500 से अधिक वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह के दो गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में दोनों आरोपी।
नोएडा। दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर में डेढ़ हजार से अधिक वाहन चोरी करने वाले गिरोह का कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना बुलंदहशर निवासी मुस्तकीम और मेरठ निवासी इकबाल को गिरफ्तार किया है। मुस्तकीम की पत्नी बुलंदशहर के अगौता की ब्लॉक प्रमुख है। मुस्तकीम 25 वर्षों से वाहन चोरी कर रहा है। पुलिस ने दोनों के पास से चोरी की पांच कारें, तीन इंजन, कारों की 20 चाबियां, प्लास व रेती बरामद की है। पुलिस गिरोह फरार दो बदमाशों की तलाश में जुट गई है। आरोपी एक से दो मिनट में ही लॉक खोलकर वाहन चुरा लेते थे।
नोएडा जोन डीसीपी राजेश एस ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार सुबह सेक्टर-53 सीएनजी पंप के पास से दो वाहन चोरों मुस्तकीम और इकबाल को गिरफ्तार किया। वहीं इस गिरोह के दो बदमाश दौराला निवासी अफजाल और मुरादाबाद निवासी खलील फरार हो गए। अफजाल और इकबाल सगे भाई हैं और कबाड़ी का काम करते हैं। डीसीपी ने बताया कि मुस्तकीम वर्ष 1996 से वाहन चोरी की वारदात कर रहा है। इसके निशाने पर अधिकतर पुरानी गाड़ियां रहती थी। इन गाड़ियों को कबाड़ी अफजाल और इकबाल बेचता था। आरोपी अब तक दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और बुलंदशहर में डेढ़ हजार से अधिक वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका हैं।
दोबारा चुनाव लड़ने की तैयारी
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि मुस्तकीम ने दो शादियां की हैं। उसकी दूसरी पत्नी पत्नी शोभा वर्तमान में बुलंदशहर के अगौता की ब्लॉक प्रमुख हैं। आगामी पंचायत चुनाव में वह फिर से बीडीसी का चुनाव लड़ने की तैयारी में है। वहीं फरार आरोपी अफजाल भी इस बार अपने में के अपने गांव मबीमीरा से ग्राम प्रधान का चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
पुरानी गाड़ी देखते ही चुराने की होती थी बेचैनी
पूछताछ में मुस्तकीम ने बताया कि वह पुरानी कारें की चुराता था। जब तक वह चोरी नहीं कर लेता था तो उसका मन नहीं भरता था। मुस्तकीम ने पूछताछ में बताया कि वह 2008 से पहले के मॉडल की छोटी कारों को इकबाल और अफजाल कबाड़ी को 30 से 40 हजार रुपये में बेच देता था। वहीं 2008 के बाद वाले मॉडल की कारों को नंबर बदलकर 70 से 80 हजार रुपये में बेचता था।
महीने में 28 दिन चोरी, 2 दिन करता था आराम
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि आरोपी मुस्तकीम ने पूछताछ में बताया कि वह हर दिन एक वाहन को चुराने के टारगेट पर काम करता था। वह महीने में 28 दिन वाहन चोरी करने के लिए निकलता था और प्रति महीने 20 से 22 वाहन चुरा भी लेता था। महीने वह केवल दो दिन आराम करता था। वह कार व ऑटो में सोकर ही रात गुजारता था। हालांकि वह पहले भी नोएडा व दिल्ली से जेल जा चुका है।
नोएडा के 24 सीसीटीवी में कैद हुआ मुस्तकीम
कमिश्नरेट पुलिस ने जब वाहन चोरी से संबंधित जांच की और शहर के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया तो मुस्तकीम शहर के 24 सीसीटीवी में वाहन चोरी करते हुए कैद हुआ है। सीसीटीवी जांच में मुस्तकीम सेक्टर-24, 20, 39, 58, फेज टू, फेज थ्री, बिसरख से लेकर ग्रेटर नोएडा के सीसीटीवी में भी कैद हुआ है।
जेल से छूटते ही फिर करूंगा चोरी
वाहन चोर सरगना मुस्तकीम से जब प्रेस कांफ्रेंस के बाद सवाल किया गया तब उसने कहा कि जेल से छूटने के बाद वह फिर से वाहन चोरी करेगा। उसने कहा कि वर्ष 1996 से उसने वाहन चोरी करना शुरू किया है। उसने दावा किया कि पत्नी के ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में ही उसनेेेेेे एक करोड़ रुपये खर्च किए हैं। वहीं इस गिरोह का फरार आरोपी अफजाल ने भी इस धंधे से करोड़ों रुपये की कमाई की है। पुलिस ने उसके चार स्थानों पर अवैध संपत्ति के बारे में पता किया है। इसे अटैच करने की कार्रवाई की जाएगी।