फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two arrested for stealing flats wearing suit-boots

Noida News: गाजियाबाद और पंजाब समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ

Tue, 01 Aug 2023 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing flats wearing suit-boots
सूट-बूट पहनकर फ्लैटों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो गिरफ्तार
विज्ञापन


- सात तोला सोना बरामद, दोनों आरोपियों पर दर्ज हैं 24 से अधिक मुकदमे

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सूट-बूट पहनकर हाईप्रोफाइल सोसाइटी के फ्लैट में 100 से अधिक चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का नोएडा पुलिस ने खुलासा किया है। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी सिराजउद्दीन और संगरूर पंजाब निवासी शहजाद के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से सात तोला सोना, स्कूटी और तमंचा बरामद हुआ है। दोनों पर 24 से ज्यादा केस दर्ज हैं। मामले में सिराजउद्दीन की पत्नी और एक अन्य आरोपी फरार हैं।
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने ही सेक्टर-37 के एक फ्लैट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की टीम जांच कर रही थी। इसी मामले की छानबीन में सिराजउद्दीन और शहजाद को गिरफ्तार किया गया है। एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बदमाश महंगे कपड़े और जूते पहनकर हाईप्रोफाइल सोसाइटी के अंदर दाखिल होते थे। उस वक्त आरोपियों के हाथ में महंगे मोबाइल भी होते थे। स्कूटी से सोसाइटी में पहुंचने के बाद आरोपी बंद फ्लैट की रेकी करते थे। इसके बाद औजार से बंद फ्लैट कर दरवाजा खोलकर ज्वेलरी और नकद चोरी कर लेते थे। सूट-बूट पहने होने के कारण किसी पड़ोसी या गार्ड को शक नहीं होता था। आरोपी वारदात के बाद आराम से सोसाइटी से निकल जाते थे। सेक्टर-37 में भी आरोपियों ने इसी तरह से वारदात की थी। ।
विज्ञापन




नोएडा, दिल्ली और पंजाब के 1200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद दबोचा

एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक सेक्टर-37 में चोरी की वारदात के बाद पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला था। नोएडा, दिल्ली से लेकर पंजाब तक के 1200 सीसीटीवी फुटेेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची। जांच में पता चला कि बदमाशों ने नोएडा के अलावा गाजियाबाद से लेकर अन्य राज्यों में भी चोरी की वारदात की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




चोरी के बाद कार हायर कर दिल्ली से मुंबई पहुंचे

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिस की नजर से बचने के लिए दूसरे शहर चले जाते थे। नोएडा के सेक्टर-37 में चोरी करने के लिए दोनों स्कूटी से आए थे। चोरी करने के बाद स्कूटी से दोनों दिल्ली गए। वहां स्कूटी लगाकर कार हायर कर मुंबई चले गए। इसके बाद कई शहरों में घूमकर पंजाब पहुंचे थे। कई बार बदमाश चोरी करने के बाद ट्रेन या हवाई जहाज से भी कहीं घूमने चले जाते थे।



दोनों बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई होगी

एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि दोनों बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। गाजियाबाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर चुकी है। दोनों आरोपी हरियाणा,पंजाब और गाजियाबाद से जेल भेजे जा चुके हैं। बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वारदात को अंजाम देने के पहले और बाद में वह कान से मोबाइल लगा लेते थे और मास्क पहन लेते थे ताकि उनका चेहरा सीसीटीवी फुटेज में साफ नहीं आए। आरोपियों ने बताया कि नोएडा से चोरी करने के बाद दिल्ली जाते वक्त स्कूटी के नंबर प्लेट पर मिट्टी लगा दी थी ताकि स्कूटी का नंबर पुलिस को पता नहीं चले। सिराज छह माह पहले ही जेल से छूटा था।




दोनों में एक है एचआईवी पॉजिटीव

दोनों बदमाशों में से एक बदमाश एचआइवी पॉजिटिव बताया जा रहा है। वहीं पुलिस आरोपी सिराजउद्दीन की पत्नी की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि उसके पास बचा हुआ सोना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed