{"_id":"6890c64fe6b06792680ff519","slug":"two-arrested-for-selling-banned-manjha-660-rolls-recovered-noida-news-c-340-1-del1011-100020-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रतिबंधित मांझा बेचने वाले दो गिरफ्तार, 660 रोल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रतिबंधित मांझा बेचने वाले दो गिरफ्तार, 660 रोल बरामद
विज्ञापन
-बदमाशों के कब्जे से एक टैम्पो और स्कूटी भी पुलिस ने की जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने प्रतिबंधित मांझे की खरीद-बिक्री में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से पुलिस ने 660 प्रतिबंधित रोल के अलावा अपराध में इस्तेमाल में एक टैम्पो व एक स्कूटी भी जब्त कर ली है। आरोपियों की पहचान मुरादनगर, गाजियाबाद के निवासी मनीष और सलीम पठान के रूप में हुई है।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि आरोपी गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित एक दुकानदार से कम कीमत में मांझा खरीदकर उसे दिल्ली में ऊंची कीमत पर बेचते थे। टीम को एक अगस्त को जानलेवा मांझे की बिक्री और खरीद में शामिल कुछ व्यक्तियों के बारे में सूचना मिली। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर मिलन गार्डन, मंडोली के पास छापा मार मनीष को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर टैम्पो से नौ कार्टन प्रतिबंधित मांझा बरामद हुए। पूछताछ में मनीष ने बताया कि वह पिछले एक साल से मुरादनगर स्थित एक दुकान से कम कीमत में प्रतिबंधित मांझा खरीदकर दिल्ली में खरीदारों को ऊंचे दामों पर बेच रहा था। उसने आगे बताया कि बरामद मांझा पहुंचाने के लिए उसने मुरादनगर से सबोली, दिल्ली तक एक टैम्पो किराए पर लिया था। वह मुरादनगर के मेन बाजार में पतंग की दुकान चलाने वाले सलीम पठान से मांझा खरीदता था। उसकी निशानदेही पर सलीम पठान को उसकी दुकान से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर उसकी दुकान से जानलेवा मांझे के 120 रोल और बरामद किए गए।