फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two arrested for appearing in TET exam instead of others

मथुरा के ध्यानार्थ : टीईटी में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे दो गिरफ्तार

Sun, 29 Oct 2023 01:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for appearing in TET exam instead of others
टीईटी में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे दो गिरफ्तार
विज्ञापन

-14 केंद्रों पर आयोजित हुई यूपी अधीनस्थ सेवा चयन की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा

- पहली पाली में 44 प्रतिशत और दूसरी पाली में 41 प्रतिशत ने छोड़ी परीक्षा
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शनिवार को 14 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (टीईटी) का आयोजन हुआ। पहली पाली में 44 फीसदी और दूसरी पाली में 41 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। वहीं, प्रशासन की टीम ने जांच में दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान मथुरा निवासी रविंद्र और बंटी के रूप में हुई है। आधार कार्ड और फोटो से मिलान नहीं होने पर दोनों को पकड़ा गया। रविवार को भी दोनों पाली में टीईटी की परीक्षा होगी।

टीईटी परीक्षा के लिए नोएडा में एक और ग्रेटर नोएडा में 13 केंद्र बनाए गए है। जहां दोनों पाली में आयोजित परीक्षा से दो घंटे पहले ही परीक्षार्थी पहुंचने लगे थे। तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को अंदर नहीं ले जाने दिया गया। हालांकि काफी परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि सुबह की पाली में कुल 6936 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन 3910 परीक्षार्थी की परीक्षा में पहुंचे। जो कुल परीक्षार्थियों का 56.37 प्रतिशत रहा। 3026 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दोपहर की पाली में भी 6936 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन 2826 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 4110 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। जो 59.26 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुबह की पाली में आदर्श कन्या इंटर काॅलेज से रविंद्र को गिरफ्तार किया गया। वह उदयवीर की जगह परीक्षा दे रहा था। जबकि दूसरी पाली में डीपीएस वर्ल्ड स्कूल ग्रेनो वेस्ट से बंटी को गिरफ्तार किया गया। वह महेश कुमार निगम की जगह परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed