फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   two arrest in fraud by card cloning

एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर करोड़ों की ठगी करने वाले दो अफ्रीकी गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2020 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
two arrest in fraud by card cloning
एटीएम कार्ड क्लोन कर करोड़ों ठगने वाले 2 विदेशी गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। साइबर क्राइम टीम और पुलिस ने बुधवार को एटीएम कार्ड क्लोन कर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने दो विदेशियों को सेक्टर चाई 5 स्थित कासा ग्रैंड सोसाइटी से गिरफ्तार किया है। आरोपी ठगी के बाद कुछ रकम पास रखते थे और बाकी अपने देश में हवाला के जरिये भेज देते थे। इनकी पहचान ओमोन बेंसन ओगबीडे मूल निवासी लागोस, नाइजीरिया और जॉनसन, उसारो निवासी केन्या के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य बदमाशों और ठिकानों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एटीएम कार्ड क्लोन कर ठगी की शिकायतें मिल रही थीं। जनपद की साइबर क्राइम टीम इस पर काम कर रही थी। जांच में पता चला कि अफ्रीकी मूल के कुछ लोगों ने गिरोह बना रखा है। ये गिरोह दिल्ली-एनसीआर में वारदात को अंजाम देता है। सुराग मिलने पर साइबर क्राइम टीम ने बुधवार को सोसाइटी में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ग्रेटर नोएडा में बैठकर पिछले एक वर्ष से ठगी कर रहे थे। आरोपियों पर जिले में 96 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में भी केस दर्ज हैं। साइबर टीम पता लगा रही है कि एनसीआर में इन पर कितने मामले दर्ज हैं। ओमोन वर्तमान में सेक्टर ओमीक्रॉन-1 स्थित स्टेलर माई सिटी होम्स व जॉनसन कासा ग्रैंड सोसाइटी में रहता है। इनका गिरोह नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम और दिल्ली में वारदात को अंजाम देता है।
विज्ञापन

दूसरी मंजिल से कूदा, पैर फ्रैक्चर
पुलिस ने जब कासा ग्रैंड सोसाइटी में दबिश दी तो जॉनसन गिरफ्तारी से बचने के लिए दूसरी मंजिल से कूद गया। कूदने से उसके एक पैर में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने उसका अस्पताल में इलाज कराया जहां से उसे कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हुई बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों के पास से 96 एटीएम कार्ड, दो कार्ड क्लोनिंग मॉड्यूल, 2 पिन होल कैमरे, लैपटॉप, एक डाटा कार्ड, 2 पेन ड्राइव, दस हजार रुपये और अन्य विद्युत उपकरण बरामद किए हैं।
----------------
हेडिंग : एटीएम में फिट करते थे कार्ड रीडर और पिन होल कैमरा
सब हेड : बिना गार्ड वाले बूथ को बनाते थे निशाना, सीसीटीवी फुटेज से ठगी के तरीके का पता चला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एटीएम कार्ड क्लोन कर ठगने वाले गिरोह के बदमाशों के वारदात को अंजाम देने के तरीके पर पुलिस ने काम किया। जांच में पता चला कि आरोपी कार्ड रीडर और पिन होल कैमरे की मदद से वारदात करते हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ठगी के तरीके का पता लगाया।

एडिशनल डीसीपी साइबर अंकुर अग्रवाल ने बताया कि गिरोह के बदमाश सिर्फ बिना गार्ड वाले एटीएम बूथ को निशाना बनाते थे। एटीएम बूथ पर लगे कार्ड रीडर पर डाटा स्टोर करने के लिए एक क्लोनिंग चिप लगा देते थे। इससे एटीएम का उपयोग करने वाले सभी लोगों के कार्ड का डाटा स्टोर हो जाता था। इसके अलावा एटीएम की-पैड पर एक पिन होल (पिन सरीखे छेद वाला) कैमरा लगा देते थे। एटीएम कार्ड उपयोग करने वाला व्यक्ति जो पिन नंबर डालता था। वह कैमरे में कैद हो जाता था। दो से तीन दिन में आरोपी चिप और कैमरा निकालकर ले जाते थे। इसके बाद नए एटीएम कार्ड में डाटा फीड कर पिन का उपयोग करते थे। इसके बाद आरोपी 20 से 50 हजार की रकम एटीएम कार्ड के जरिये निकाल लेते थे। यदि खाता मालिक को रुपये कम होने का पता नहीं चलता था और कार्ड ब्लॉक नहीं कराया जाता था तो आरोपी फिर से रकम निकाल लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed