फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two and a half months ago, a case was filed against ten people of Symboss in the quarrel

ढाई माह पूर्व हुए झगड़े में सायमीरबॉस के दस लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 11 Dec 2020 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Two and a half months ago, a case was filed against ten people of Symboss in the quarrel
फिरोजपुर झिरका। सायमीरबॉस गांव में ढाई माह पूर्व दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में झिरका पुलिस ने एक पक्ष की ओर से बृहस्पतिवार को दी गई शिकायत पर दूसरे पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार साकिर पुत्र अब्दुल निवासी सायमीरबॉस ने दी शिकायत में बताया कि साकिर, सपात, खुर्शीद पुत्र असरफ लीजान, जमील, सलातून पत्नी सपात, नसीर, मंजूर, हरीश निवासी सायमीरबॉस, मौसम निवासी जैवंत ने मिलकर उन्हें और परिवार के सदस्यों को घर में बढ़ कर लाठी-डंडो से हमला कर मारपीट की व जान से मारने के इरादे से रिवाल्वर से फायरिंग भी की। इस झगड़े में परिवार के कई सदस्यों को गंभीर चोट आई थी। उन्होंने पुलिस को भी बताया कि पिटाई करने वाले लोग खुले आम घूम कर धमकी दे रहे हैं। वहीं जांच अधिकारी टेकचंद ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से दी शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed