फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two and a half lakh in dowry and the procession returned after not getting the car

दहेज में ढाई लाख व कार न मिलने पर बरात वापस ले गए दूल्हा पक्ष

Sat, 05 Mar 2022 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
Two and a half lakh in dowry and the procession returned after not getting the car
सेकेंड लीड
विज्ञापन

दहेज न मिलने पर बरात वापस ले गया दूल्हा पक्ष
- पुलिस ने दूल्हा, उसके पिता सहित कई के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
- जयमाला के समय ही कर दी थी 2.59 लाख और कार की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। दहेज में ढाई लाख रुपये और कार न देने पर कैलाश नगर से एक बरात जयमाला होने से पहले ही वापस चली गई। कैंप थाना पुलिस ने इस मामले में लड़की पक्ष की तरफ से दूल्हा व उसके परिजनों के खिलाफ दहेज मांगने व बिना विवाह किए बरात ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला कैलाश नगर निवासी शिव सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है।
कैलाश नगर निवासी शिव सिंह की पुत्री निर्मल की शादी सोहना स्थित रविदास मंदिर के पास रहने वाले धर्मपाल के पुत्र अमित के साथ तय हुई थी। अमित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। तय अनुसार बरात चार मार्च को कैलाश नगर पहुंच गई। बरात के पहुंचने पर लड़की पक्ष की तरफ से भरपूर स्वागत किया गया। बरात को नाश्ता कराने के बाद जब जयमाला की रस्म शुरू हुई तो जयमाला डालने से पहले ही लड़का पक्ष की तरफ से 2.59 लाख रुपये तथा कार की मांग की जाने लगी। लड़की के पिता शिव सिंह ने दहेज में यह सब देने में अपनी मजबूरी जताई तो लड़के के पिता धर्मपाल व दूल्हा अमित ने फेरे डालने से मना कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने लड़का व उसके पिता और परिजनों को काफी समझाने का प्रास किया। लेकिन वे नहीं माने और बरात को वापस ले जाने लगे। आरोप है कि जब लड़की पक्ष ने बरात को रोकने का प्रयास किया तो दुल्हन निर्मला तथा उसके पिता व रिश्तेदारों से बरातियों ने मारपीट की भी। वहीं, दूल्हा पक्ष ने लड़की पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। बाद में बिना शादी किए लड़के वाले बरात वापस ले गए।
विज्ञापन

कैंप थाना पुलिस अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि शिव सिंह के बयान पर दूल्हा अमित, उसके पिता धर्मपाल सहित अन्य परिजनों के खिलाफ आपराधिक व दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed