फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two accused who stole Rs 10 lakh from translator's flat arrested

Noida News: ट्रांसलेटर के फ्लैट से 10 लाख की चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 Sep 2023 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two accused who stole Rs 10 lakh from translator's flat arrested
ट्रांसलेटर के फ्लैट से 10 लाख की चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- नशीला पदार्थ पिलाकर स्पीच ट्रांसलेटर के फ्लैट से की गई थी चोरी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-93 स्थित सिल्वर सिटी सोसाइटी में स्पीच ट्रांसलेटर के फ्लैट से दस लाख कैश चुराने के मामले में महिला समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दूध में नशीला पदार्थ पिला कर ट्रांसलेटर को बेहोश कर दिया गया था। इसके बाद चोरी की वारदात की गई थी। इस घटना में शामिल तीन आरोपी अभी भी फरार हैं।

सेक्टर-93 स्थित सिल्वर सिटी सोसाइटी निवासी स्पीच ट्रांसलेटर रामकुमार के घर में काम करने वाली घरेलू सहायिका सोनिया खान और उसके पति हाफिज ने 13 अगस्त को दूध में नशीला पदार्थ पिला कर बेहोश कर दिया था। इसके बाद दोनों उनके कमरे की अलमारी में रखे दस लाख रुपये लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने जांच करते हुए वारदात में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान गेझा निवासी राजू और गौरी मंडल के रूप में हुई है। यह लोग मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपी मुख्य आरोपी हाफिज खान के बड़े भाई और भाभी हैं। दोनों ने ही चोरी की की साजिश रची थी। पुलिस पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार राजू अपने छोटे भाई हाफिज उसकी पत्नी सोनिया और अपने बैंगलोर में रहने वाले मामा मोहिदुल के साथ मिलकर साजिश रची थी। आरोपियों ने बताया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी रुपये लेकर दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इसके बाद वह बैंगलोर में रहने वाले अपने मामा के पास पहुंचे। जहां पर रुपये का बंटवारा हुआ। इसके बाद सोनिया और हाफिज पश्चिम बंगाल चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed