{"_id":"61c9f3eb22125d53624b3a49","slug":"two-accused-of-stealing-rice-arrested-noida-news-noi623719877","type":"story","status":"publish","title_hn":"चावल चोरी करने के दो आरोपी गिरफतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चावल चोरी करने के दो आरोपी गिरफतार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। नई अनाज मंडी में एक गोदाम से गत 22-23 दिसंबर की रात भारी संख्या में चोरी हुए चावल से भरे कट्टों के मामले में तावडू सीआईए पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए पुलिस का दावा है कि पकड़े गए दोनों आरोपी चोर गैंग के सदस्य हैं। जिन्होंने पुलिस पूछताछ में आधा दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों को खुलासा किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
तावडू अपराध शाखा प्रभारी व एंटी नारकोटिक्स सेल निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि 4 दिन पहले तावडू नई अनाज मंडी गोदाम से लगभग 120 चावल के कट्टे चोरी करने वाले आरोपी इमरान व जाबिर निवासी शिकारपुर थाना तावडू फिलहाल अपने ठिकानों पर ही मौजूद हैं। यदि मौके पर दबिश दी जाए तो आरोपियों को चावल के कट्टों सहित काबू किया जा सकता है। सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस अधीक्षक को अवगत करा कर उनके दिशा-निर्देश पर एक टीम गठित की। पुलिस ने सूचना के मुताबिक आरोपियों के ठिकाने पर दबिश देकर उन्हें चोरी किए गए चावल के 10 कट्टों सहित काबू कर लिया। वही पुलिस ने दावा किया गया है कि पकड़े गए आरोपी चोर गैंग के सदस्य हैं। जिन्होंने पुलिस पूछताछ में लगभग आधा दर्जन चोरी की वारदातों को खुलासा किया है सोमवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है।