फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two accused in robbery of 13 lakhs arrested after encounter

13 लाख की लूट में दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Sat, 09 Jan 2021 01:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Two accused in robbery of 13 lakhs arrested after encounter
दादरी में मुठभेड़ स्थल पर पुलिस। - फोटो : Grnoida
13 लाख की लूट में दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
विज्ञापन

दादरी। दादरी कोतवाली क्षेत्र में रूपवास बाईपास के नजदीक से पुलिस ने दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी बीते दिनों चावल व्यापारी से हुई 13.20 लाख की लूट में शामिल थे। आरोपियों से लूटी गई रकम में से 6.51 लाख रुपये, बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान लोनी निवासी पंकज उर्फ बादशाह व गांव अतराड़ा, खरखौदा मेरठ निवासी विमल के रूप में हुई है।

डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बीते 30 दिसंबर को चावल व्यापारी राकेश अग्रवाल कार से गाजियाबाद जा रहे थे। बिसाहड़ा रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े राकेश अग्रवाल से 13.20 लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस तभी से बदमाशों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार देर रात पुलिस टीम रूपवास बाईपास पर गश्त कर रही थी। तभी बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया। डीसीपी के अनुसार आरोपियों ने बाइक रोकने की बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसकी सूचना पर एसओजी और कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की। पैर में गोली लगने से पंकज घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों से नकदी और तमंचा, कारतूस आदि बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चावल व्यापारी से लूट की बात कबूल की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पिस्टल खरीदने अलीगढ़ जा रहे थे। लूट में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed