{"_id":"6a1c249f20c65f3b100054d7","slug":"two-accused-arrested-in-murder-case-of-youth-in-vaidpur-village-of-greater-noida-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो वैदपुरा हत्याकांड: 25 हजार का इनामी प्रीत नागर समेत दो गिरफ्तार, 15 साल पुरानी रंजिश में की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो वैदपुरा हत्याकांड: 25 हजार का इनामी प्रीत नागर समेत दो गिरफ्तार, 15 साल पुरानी रंजिश में की थी हत्या
Sun, 31 May 2026 05:38 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sun, 31 May 2026 05:38 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने वैदपुरा हत्याकांड के मुख्य आरोपी और 25 हजार रुपये के इनामी प्रीत नागर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि वर्ष 2011 में पिता की हत्या का बदला लेने के लिए दीपक नागर की गोली मारकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा की ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने वैदपुरा गांव में हुई हत्या के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी समेत दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान वैदपुरा निवासी प्रीत नागर और दीपक उर्फ क्रिश नागर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल पिस्टल, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के वैदपुरा गांव में 20 मई को दीपक नागर (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के समय दीपक दिल्ली के गाजीपुर स्थित एक कंपनी में जा रहा था। घटना को बाइक सवार हमलावरों ने अंजाम दिया था। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में दर्ज एफआईआर की जांच के दौरान प्रीत नागर का नाम सामने आया था।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी प्रीत नागर और उसके सहयोगी दीपक उर्फ क्रिश नागर को खैरपुर गोल चक्कर के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस इस मामले में पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी प्रीत नागर की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
पूछताछ में प्रीत नागर ने बताया कि वर्ष 2011 में उसके पिता कालू की हत्या हुई थी। इस मामले में मृतक दीपक नागर के पिता आरोपित थे, लेकिन बाद में बरी हो गए थे। इसी रंजिश और बदले की भावना में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दीपक नागर की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।