फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two accused arrested in gang-rape of minor after drinking intoxicants

नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म में दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 Apr 2022 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in gang-rape of minor after drinking intoxicants
Two accused arrested in gang-rape of minor after drinking intoxicants
पिनगवां। नाबालिग लड़की (15) का अपहरण और नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पिनगवां में ढाना मोड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जुनेद और वारिस निवासी गांव करहेड़ी, नगीना के रूप में हुई।
विज्ञापन

पिनगवां थाना प्रभारी ओम बीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को पीड़ित लड़की के पिता की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ अपहरण करने, नशीला पदार्थ पिलाने और सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर किया था। इसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक सरकारी स्कूल में बतौर चौकीदार कार्यरत है। बुधवार को वह स्कूल पर ही था। उसकी पत्नी ने रात करीब 11 बजे फोन पर बताया कि बेटी घर पर नहीं है। परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर उन्होंने बेटी को तलाश शुरू की तो करीब रात दो बजे गांव के पास से गुजर रही नहर की पटरी पर उसकी बेटी बेहोश मिली। होश आने पर बेटी ने बताया कि जुनेद नाम का एक लड़का चार अन्य युवकों के साथ घर से हथियार के बल पर अपहरण कर नहर की पटरी पर ले गया था। जहां सभी ने हथियार के बल के उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह बेहोश हो गई तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed