फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Twin tower final blast date may change

Supertech Twin Towers: ट्विन टावर के अंतिम ब्लास्ट की बदल सकती है तिथि, सीबीआरआई ने अभी तक नहीं दी क्लीयरेंस

Wed, 03 Aug 2022 01:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2022 01:36 AM IST
सार

अब बिल्डर और एडिफिस इंजीनियरिंग इन सवालों का जवाब 5 अगस्त तक देंगे। इसके बाद 6 अगस्त को प्राधिकरण कार्यालय में इन सवालों के जवाब सबके सामने रखे जाएंगे। बैठक में जब तक सीबीआरआई क्लीयरेंस नहीं देगी, विस्फोटक नहीं लगेगा।

विज्ञापन
Twin tower final blast date may change
सुपरटेक - फोटो : Social media

विस्तार

सुपरटेक के ट्विन टावर में विस्फोटक लगाने में देरी के आसार हैं। सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीबीआरआई) ने अभी तक क्लीयरेंस नहीं दी है। ऐसे में विस्फोटक लगाना मुनासिब नहीं समझा जा रहा है। इस वजह से होने वाली देरी के कारण अब अंतिम ब्लास्ट तिथि की बदलने की संभावना है। हालांकि, तिथि 21 से 28 अगस्त के बीच की होगी। अंतिम फैसला प्राधिकरण की 6 अगस्त की बैठक में होगा। 12 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में एक बार फिर रिपोर्ट सौंपनी होगी।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में हुई पिछली सुनवाई में सीबीआरआई ने कोर्ट में बिल्डर और एडिफिस इंजीनियरिंग के बारे में कहा था कि उनकी ओर से मांगे गए जवाब मुहैया नहीं कराए जा रहे हैं। फीस के तौर पर 70 लाख रुपये भी नहीं दिए गए। बिल्डर ने मंगलवार शाम तक फीस देने का वादा किया था। इसके अलावा सीबीआरआई ने कई बिंदुओं पर बिल्डर से सवाल पूछे थे। इसमें सुरक्षा के अलावा तैयारियों, आसपास के टावरों की सुरक्षा, मानक, कंपन की रिपोर्ट, टावरों की मजबूती सहित कई बिंदुओं पर सवाल पूछे गए हैं।
विज्ञापन


अब बिल्डर और एडिफिस इंजीनियरिंग इन सवालों का जवाब 5 अगस्त तक देंगे। इसके बाद 6 अगस्त को प्राधिकरण कार्यालय में इन सवालों के जवाब सबके सामने रखे जाएंगे। बैठक में जब तक सीबीआरआई क्लीयरेंस नहीं देगी, विस्फोटक नहीं लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द मिल जाएगी एनओसी

बिल्डर प्रबंधन का कहना है कि विस्फोटक लगाने और पलवल से लाने के लिए जल्द ही एनओसी मिलेगी। इस बाबत पुलिस ने एक प्रारूप भेजा है। इनके जवाब दिए जाने हैं। इसके अलावा कई अन्य जानकारियां मांगी गई हैं। एडिफिस इंजीनियरिंग की ओर से प्रारूप जमा करने के बाद एनओसी की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

दिन में ही लगेगा विस्फोटक

एडिफिस इंजीनियरिंग का कहना है विस्फोटक लगाने का काम दिन में ही होगा। शाम छह बजे के बाद बचे हुए विस्फोटक को पलवल भेजा जाएगा। जरूरत के हिसाब से ही विस्फोटकों का लाना और ले जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed