{"_id":"63fd098d1973ed54ca0b1db4","slug":"twin-tower-debris-will-have-to-be-disposed-of-by-march-15-noida-news-c-1-gnd1002-308436-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 15 मार्च तक निस्तारित करना होगा ट्विन टावर का मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 15 मार्च तक निस्तारित करना होगा ट्विन टावर का मलबा
विज्ञापन
-प्राधिकरण की ओर से नोटिस भेजने की तैयारी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-93ए स्थित ट्विन टावर के मलबे को 15 मार्च तक निस्तारित करना होगा। इस बाबत नोएडा प्राधिकरण की ओर से सुपरटेक को नोटिस भेजा जाएगा। नोटिस में तय समय में काम पूरे नहीं करने पर कार्रवाई की बात की जाएगी।
प्राधिकरण की ओर से नोटिस में निर्देश देते हुए कहा जाएगा कि आगामी 15 मार्च तक मलबे का निस्तारण किया जाए। इसके अलावा 320 मीटर का पाथ-वे का भी निर्माण किया जाए ताकि लोगों को सहूलियत हो। इससे पहले प्रदूषण विभाग ने परिसर में ध्वनि प्रदूषण की जांच की थी। इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। बताया जा रहा है कि ध्वनि प्रदूषण अगर मानक से ज्यादा होंगे तो इसके लिए बैरियर लगाए जाएंगे जो ध्वनि प्रदूषण को कम करने में सहायक होगा। हालांकि यह काम बीते 30 नवंबर तक पूरा होना था, लेकिन कभी एनजीटी के मानकों को पूरा करने तो कभी ध्वनि प्रदूषण का स्तर मानक से अधिक होने की वजह से काम रोका गया। लोगों ने प्राधिकरण से इसकी शिकायत की थी कि मलबा तोड़ते वक्त निकल रही आवाज काफी कर्कश है।