फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   True Diwali is when every employee smiles - Mayor

Noida News: सच्ची दीपावली वही है जब हर कर्मचारी मुस्कुराए - महापौर

Sat, 11 Oct 2025 09:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
True Diwali is when every employee smiles - Mayor
-दिल्ली नगर निगम और जल बोर्ड के कर्मियों के लिए आयोजित हुआ दिवाली मिलन समारोह
विज्ञापन

-समारोह में शामिल हुए महापौर, सांसद बांसुरी स्वराज ने की कर्मियों की सराहना

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। सच्ची दिवाली वही है जब हर घर रोशन हो, हर कर्मचारी मुस्कुराए और हर नागरिक स्वच्छता का दूत बने। यह कथन दिल्ली नगर निगम के महापौर राजा इकबाल सिंह का है। बीते शनिवार को राजधानी में दिल्ली नगर निगम और दिल्ली जल बोर्ड के कर्मियों के लिए दिवाली मिलन समारोह आयोजित हुआ। इसमें दिल्ली नगर निगम के महापौर राजा इकबाल सिंह, सांसद बांसुरी स्वराज और मोती नगर से विधायक हरीश खुराना उपस्थित रहे।


अपने संबोधन में महापौर ने कर्मियों और अन्य नागरिकों से अपील की कि वे इस बार दीपावली को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित तरीके से मनाएं। पटाखों से परहेज करें, पर्यावरण की रक्षा करें और अपने आसपास की सफाई बनाए रखें। वहीं महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा, कि दीपावली केवल उत्सव नहीं, बल्कि कर्मठ कर्मियों के प्रति आभार और सम्मान व्यक्त करने का अवसर है। इस दौरान सांसद बांसुरी स्वराज और मोती नगर से विधायक हरीश खुराना ने कर्मियों का सम्मान करते हुए उनके निरंतर परिश्रम, निष्ठा और समर्पण की सराहना की। निगम और जल बोर्ड कर्मियों ने यह संकल्प लिया कि वे दिल्ली को कचरा मुक्त, प्रदूषण मुक्त और हरित राजधानी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।कार्यक्रम में सफाई कर्मियों, स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों और जल बोर्ड स्टाफ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed