{"_id":"68b864fd10e8e39d25040a1f","slug":"truck-touch-electric-wire-conducter-died-grnoida-news-c-23-1-lko1064-73945-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ के ध्यानार्थ:::: हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रक, परिचालक की मौत चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ के ध्यानार्थ:::: हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रक, परिचालक की मौत चालक घायल
विज्ञापन
फोटो:-- -- -- -- -- -- --
हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रक, परिचालक की मौत चालक घायल
- बिसरख कोतवाली क्षेत्र में कासा ग्रीन सोसाइटी के पास की घटना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में कासा ग्रीन सोसाइटी के पास बुधवार दोपहर में एक ट्रक हाइटेंशन लाइन से टकरा गया। जिससे ट्रक में आग लग गई और चालक व परिचालक उसी में फंस गए। करंट व आग से दोनों बुरी तरह झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली आपूर्ति को बंद कराकर दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने परिचालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि चालक की हालत गंभीर है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
नोएडा के छिजारसी गांव निवासी मोनू ट्रक पर परिचालक था। वो चालक यतिन निवासी टिकरी अलीगढ़ के साथ रहता था। बुधवार को दोनों ने ग्रेनो वेस्ट की कासा ग्रीन सोसाइटी के पास एक निजी स्कूल के सामने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया था। तभी ऊपर से जा रही हाइटेंशन लाइन ट्रक से टच हो गया। जिससे पूरे ट्रक में करंट उतर गया। करंट से दोनों बुरी तरह झुलस गए। कुछ देर बाद ट्रक के नीचे हिस्से में आग लग गई। सूचना पर बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिजली आपूर्ति को बंद कराया और दोनों को ट्रक से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। एडीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया। जबकि चालक यतिन का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिजली विभाग की लापरवाही आ रही सामने
पुलिस जांच में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आ रही है। ट्रक की ऊंचाई सामान्य थी, लेकिन पेड़ों के बीच से लाइन जा रही थी। जो ट्रेक से छूट गई। उसके बाद हादसा हुआ। लोगों का कहना है कि अगर लाइन ऊपर होती तो हादसा नहीं होता। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।