फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   truck full of cattle was caught in Greater Noida

यूपी में तस्करों की खैर नहीं: ग्रेटर नोएडा में गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा, गाड़ी छोड़ सभी तस्कर फरार

Tue, 12 Nov 2024 02:04 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 12 Nov 2024 02:04 PM IST
सार

बीटा-2 थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने गोवंश तस्करी के बढ़ते मामलों पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं, और लोगों ने प्रशासन से इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि ट्रक हरियाणा का है। 

विज्ञापन
truck full of cattle was caught in Greater Noida
गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

के बीटा-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर पी 3 गोरक्षकों ने गोवंशों से भरा एक ट्रक पकड़ा, जिसे तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। गोरक्षकों को ट्रक में गायों को भरकर तस्करी की सूचना मिली, जिसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे और ट्रक को रोक लिया। गोरक्षकों की सक्रियता के चलते तस्कर ट्रक को वहीं छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रक से बरामद गोवंशों को सुरक्षित निकाला। सभी गायों को पास की गौशाला में भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रक का नंबर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस घटना के बाद स्थानीय लोग भी मौके पर एकत्र हो गए, जिससे क्षेत्र में काफी हंगामा हुआ। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही तस्करों को पकड़ लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed