{"_id":"623b68cd5860a23e9601bca9","slug":"troubled-due-to-lack-of-placement-b-tech-student-committed-suicide-in-hotel-noida-news-noi6388711197","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेसमेंट न होने से परेशान बीटेक छात्रा ने होटल में जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेसमेंट न होने से परेशान बीटेक छात्रा ने होटल में जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। सेक्टर-56 स्थित एक ओयो होटल में रजत विहार निवासी बीटेक की छात्रा ने पंखे के सहारे गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के लापता होने की सूचना पर पुलिस लोकेशन के आधार पर होटल में पहुंची तो तीन पेज का एक सुसाइड नोट मिला। इसमें युवती ने लिखा है कि परिवार की उम्मीदों पर खरा न उतरने के कारण आत्महत्या कर रही हूं। पुलिस को जांच में पता चला है कि छात्रा ने कॉलेज में आयोजित प्लेसमेंट के दौरान ऑनलाइन इंटरव्यू दिया था, लेकिन उसका चयन नहीं हो पाया था।
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि शिवानी गुप्ता (22) जेपी इंस्टीट्यूट में इलेक्ट्रानिक कम्यूनिकेशन से बीटेक कर रही थी और चतुर्थ वर्ष में थी। वह पिता रमेश गुप्ता, मां व भाई के साथ रजत विहार में रहती थी। शिवानी बुधवार दोपहर लाइब्रेरी जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन शाम तक नहीं लौटी। मोबाइल बंद होने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस शिवानी के मोबाइल की लोकेशन निकालकर सेक्टर-56 स्थित ओयो होटल पहुंची और एंट्री रजिस्टर जांचने के बाद दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। यहां शिवानी दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी हुई थी। सुसाइड नोट में लव यू पापा, लव यू मम्मा समेत आत्महत्या करने के कारण सहित कई बातें युवती ने लिखी हैं।
महिला की उबर से की बुकिंग तो नशे में कैब लेकर पहुंचे दो लोग
नोएडा। एक्सप्रेसवे के पास से बुधवार सुबह एक महिला ने उबर कैब बुक की तो शराब के नशे में दो लोग गाड़ी लेकर पहुंच गए। महिला ने पूछा तो एक ने खुद को मालिक व दूसरे ने चालक बताया। दोनों को नशे में देखकर महिला ने जाने से मना कर दिया और कैब की फोटो खींच ली। एक शख्स ने फोटो ट्वीट कर पुलिस से शिकायत की कि कैब चालक इस तरह नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसके बाद डायल 112 से लेकर नोएडा पुलिस ने संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने की बात कही। पुलिस ने ट्वीट करने वाले से संपर्क किया तो बताया गया कि कैब चालक फरार हो गया है। अब पुलिस सहायता की आवश्यकता नहीं है। इस मामले की उबर ने भी ट्वीट कर जांच करने की बात कही है।