{"_id":"69fb68fc2db863755007c6b5","slug":"troubled-by-wife-and-mother-in-law-man-committed-suicide-noida-news-c-1-noi1095-4250605-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पत्नी व सास से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पत्नी व सास से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
फिरोजाबाद के ध्यानार्थ
फेज-वन थाना क्षेत्र में रहता था युवक
नोएडा। फेज-वन थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक युवक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि पत्नी और सास से परेशान होकर युवक ने यह कदम उठाया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि मूलरूप से फिरोजाबाद के सुजायतपुर निवासी 19 वर्षीय गजेंद्र सेक्टर-पांच स्थित हरौला में पत्नी व मां के साथ रहते था। वह एक निजी कंपनी में श्रमिक था। परिजन ने बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे गजेंद्र ने पत्नी पूजा और सास सुमन से परेशान होकर कमरे में फांसी लगा ली। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि शव को परिजन को सौंप दिया गया है। उनके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो