फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Troubled by waterlogging, difficult to walk on the road

Noida News: जलभराव से परेशान, सड़क पर चलना मुश्किल

Sun, 26 Apr 2026 07:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Troubled by waterlogging, difficult to walk on the road
ग्रेटर नोएडा वेस्ट ​स्थित सेक्टर दो के पतवाड़ी गांव की रोड़ पर भरा गंदा पानी ।  स्रोत  निवासी
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-2 में स्थित पतवाड़ी गांव में सड़क पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी हो रही है। कई दिनों से सड़क पर पानी भरा होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासी सचिन ने बताया कि सड़क पर पानी भरने के कारण सड़क से निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में जल निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं है। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। सड़क पर जमा गंदा पानी बीमारियों का खतरा बढ़ा रहा है। फिसलन के कारण हादसे की आशंका भी बनी रहती है। निवासियों ने प्रशासन से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed