फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Troubled by neighbors, the woman committed suicide, fearing that the family locked the house

पड़ोसियों से परेशान महिला ने की खुदकुशी, डर से परिवार ने घर पर लगाया ताला

Sat, 29 Jan 2022 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Troubled by neighbors, the woman committed suicide, fearing that the family locked the house
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के कुलेसरा गांव में नोएडा प्राधिकरण के संविदाकर्मी की पत्नी ने पड़ोसियों से परेशान होकर 9 जनवरी को खुदकुशी कर ली थी। सुसाइड नोट में शिरोमणि ने पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाए थे साथ ही पड़ोसियों से परेशान नहीं करने की अपील की थी। वहीं पति शशि कुमार राय ने पुलिस को दी शिकायत में पड़ोसियों पर लाठी-डंडे से हमला करने और बेटे व बेटी को उठाकर ले जाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में 21 जनवरी को पुलिस ने पड़ोसी हुकुम सिंह और उसके बेटे राजू पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं धमकी से डरकर पति ने बच्चों को गांव भेजकर घर पर ताला लगा दिया है। पति इन दिनों नोएडा में रह रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कुलेसरा गांव निवासी शशि कुमार राय नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग में संविदाकर्मी है। ईकोटेक-3 थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में शशि कुमार राय ने कहा है कि 15 दिसंबर को पड़ोसी हुकुम सिंह और पुत्र राजू से उनका विवाद हुआ था। आरोप है कि पड़ोसियों के परिचित उनके घर के सामने सिगरेट पीते थे। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसकी सूचना 112 नंबर पर कॉल कर दी गई थी। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो गया। आरोप है कि रात 11 बजे पड़ोसी पिता-पुत्र व अन्य ने शशि पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया था। सूचना पर पुलिस दोनों आरोपियों को थाने ले गई। 27 दिसंबर को आरोपियों ने एक बार फिर परिवार को जान से मारने और पीड़ित के बेटे-बेटी को उठाकर ले जाने की धमकी दी। इसकी शिकायत भी पुलिस से की गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि पड़ोसी पीड़ित परिवार पर फब्तियां कसते और धमकाते थे। इससे परेशान होकर शशि की पत्नी शिरोमणि ने 9 जनवरी की रात फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। सुबह जागने पर शशि कुमार राय को घटना की जानकारी लगी। पत्नी के शव के पास सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें शिरोमणि ने पड़ोसियों से परिवार व बच्चों को परेशान नहीं करने की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट करने पर आरोपियों के खिलाफ एनसीआर लिखी गई थी और शांतिभंग में गिरफ्तार भी किया गया था। अब दोनों आरोपी पिता-पुत्रों पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं पति ने बच्चों को गांव भेजकर मकान पर ताला लगा दिया है। इन दिनों वह नोएडा में रहा रहा है। पति ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed