{"_id":"623cacd1ed8417463524ed4b","slug":"troubled-by-in-laws-married-woman-left-home-mewat-news-noi639071098","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल वालों से परेशान विवाहिता ने घर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल वालों से परेशान विवाहिता ने घर छोड़ा
विज्ञापन
तावडू। दहेज में 15 लाख रुपये के लिए उत्पीड़न से तंग व परेशान होकर विवाहिता अपने पति का घर छोड़ मायके आ गई। पुलिस ने ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित पूनम कुमारी पुत्री देवी रामयादव गांव मोहम्मदपुर अहीर थाना सदर तावडू ने बताया कि रोहित पुत्र महकार निवासी गांव नजरपुर तहसील चांदपुर जिला बिजनौर यूपी ने फर्जी तरीके से इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती कर ली और उसे बताया कि उसका दिल्ली पुलिस में सब इंसपेक्टर पर पर चयन हो गया है। यह सुनकर वह आरोपी के धोखे में आ गई और लॉकडाउन के दौरान गत 10 जुलाई 2020 को उन्होंने शादी कर ली। शादी के कुछ दिन बाद आरोपी ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। इस परेशानी को देखते हुए पिता ने पति रोहित को तीन लाख रुपये दे दिए। आरोपी पति ने पीड़िता का एटीएम छीन लिया और जबरन उसके 3 लाख 80 हजार रुपये निकाल लिए। ससुराल पक्ष के लोगों की दहेज की मांग कम नहीं हुई तथा उसके साथ मारपीट का सिलसिला जारी रहा। पीड़िता के घर बसाने की खातिर पिता ने परेशान होकर ससुराल वालों को 5 लाख 70 हजार रुपये और दिए। इसके बाद भी आरोपियों के बर्ताव में कोई बदलाव नहीं आया तथा 15 लाख रुपये नकद और पिता की सारी जमीन जायदाद आरोपी पति के नाम करने के लिए उसके ऊपर मानसिक दबाव बनाने लगे और मांग पूरा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे डराने के लिए कमरे में बंदूक व तमंचा रखते थे। पीड़िता का आरोप है कि उसके नंदोई ने अवैध संबंध बनाने का दबाव डाला। जब उसने विरोध किया और इसकी शिकायत अपने पति व ससुराल वालों से की तो उल्टा ससुराल वालों ने उसे ही बेरहमी से मारा पीटा। ससुराल वालों की इस हरकतों से परेशान व तंग आकर उसने घर छोड़ दिया।
पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी पति रोहित, महकार ससुर, राज पाली सास निवासी गांव नजरपुर तहसील चांदपुर जिला बिजनौर, प्रिया नंद, राजकुमार नंदेव निवासी टिप जिला बिजनौर व रूपा निवासी सुल्तानपुर तहसील हल्दौर जिला बिजनौर 6 नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।