Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Trouble will have to be faced on the expressway for one and a half months

Noida News: एक्सप्रेसवे पर डेढ़ महीने तक झेलनी होगी परेशानी

Mon, 24 Apr 2023 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Trouble will have to be faced on the expressway for one and a half months
संशोधित
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों को डेढ़ महीने तक झेलनी होगी परेशानी
-सेक्टर-96 अंडरपास के निर्माण के कारण बुधवार सुबह से रूट डायवर्जन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर डेढ़ महीने तक रूट डायवर्जन के कारण वाहन चालकों को परेशानी झेलनी होगी। बुधवार सुबह से ग्रेटर नोएडा से नोएडा और दिल्ली की ओर जाने वालों वाहनों को सेक्टर-96 के नजदीक सर्विस लेन की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। यहां अंडरपास का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

लंबे समय से एक्सप्रेसवे की मरम्मत के कारण यहां से गुरजने वाले वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस बीच निर्माणाधीन अंडरपास के लिए भी डायवर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। प्राधिकरण के वर्क सर्किल-9 के वरिष्ठ प्रबंधक प्रवीण सलोनिया ने बताया कि सेक्टर-96 और 126 को जोडऩे के लिए एक्सप्रेसवे के नीचे अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य एक्सप्रेसवे के दोनों ओर ओर चल रहा था, लेकिन अब एक्सप्रेसवे के नीचे अंडरपास के लिए बॉक्स पुशिंग का काम किया जा रहा है। इसके लिए मुख्य मार्ग का करीब 250 मीटर हिस्से को यातायात के लिए बंद रखा जाएगा। करीब डेढ़ माह में यह काम पूरा होगा। बुधवार सुबह से निर्माणाधीन साइट से 100 मीटर पहले ही यातायात को सर्विस रोड की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे से रोजाना करीब एक लाख वाहन गुजरते हैं। यहां करीब 99 करोड़ रुपये की लागत से अंडरपास बनाया जा रहा है। इसका 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। शेष काम पूरा होने में करीब तीन माह का समय लगेगा। अंडरपास बनने के बाद सेक्टर-44,45,46,47,48,96,97,98,99 से सेक्टर-124,125,126,127,128 के बीच राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed