फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tricolor yatra taken out in honor of martyrs

शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली

Sun, 08 Aug 2021 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Tricolor yatra taken out in honor of martyrs
तावडू। सोहना तावडू विधानसभा क्षेत्र के गांव भोंडसी स्थित माता सती मंदिर से शहीदों के सम्मान में विधायक संजय सिंह, पलवल विधायक व गुरुग्राम जिला भाजपा प्रभारी दीपक मंगला, भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ व भाजपा नेता सुरेश प्रधान की अगुवाई में रविवार 11 बजे राष्ट्रीय ध्वज हाथों में लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई तावडू में इस यात्रा का नेतृत्व विधायक संजय सिंह ने किया। वहीं तिरंगा यात्रा के काफिले के तावडू पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

तावडू नगर में भी इस यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन व खुफिया तंत्र सतर्क दिखाई दिया। सुबह से ही सभी चौक चौराहों पर पुलिसकर्मी मुस्तैद दिखाई दिए। लंबे इंतजार के बाद विधायक संजय सिंह की अगुवाई में तिरंगा यात्रा करीब तीन बजे तावडू सीमा में पहुंची जहां बारिश की फुहारों के साथ स्थानीय भाजपा नेताओं द्वारा उनका ढोल नगाड़ों,फूल मालाओं और जोशो खरोश के साथ भव्य स्वागत किया गया। नगर के सोहना बाईपास टी-प्वाइंट, विजय चौक सहित कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन

खुली जीप में सवार विधायक संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस आजादी में देश के बहुत वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी है यह अवसर उनके त्याग और बलिदान को नमन करने का है। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ही सपना है कि आजादी के 75 साल बाद हर देशवासी के सिर पर छत हो, प्रत्येक नागरिक के पास बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं हो। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व के कारण ही आज हमारा देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। देश हर तरह झेत्र में प्रगति की ओर अग्रसर है। तिरंगा यात्रा का समापन भाजपा नेत्री एवं नगरपालिका चेयर पर्सन मनीता गर्ग के कार्यालय पर हुआ। इस अवसर पर भाजपा नेता सुरेश प्रधान, ब्लॉक समिति अध्यक्ष नरेश यादव, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मनीता गर्ग के अलावा स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की पूरी टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed