फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tricolor festival starts today, fair will be held

Noida News: तिरंगा महोत्सव आज से, लगेगा मेला

Mon, 11 Aug 2025 08:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
Tricolor festival starts today, fair will be held
- डीएम ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर अफसरों के साथ की बैठक
विज्ञापन

-, म्यूजिकल कंसर्ट रहेगी आकर्षण का केंद्र
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर बैठक की। डीएम ने बताया कि 12 अगस्त को जिले में तिरंगा महोत्सव मनाया जाएगा। सभी विभागों को इसकी तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन तीन चरण में किया जाएगा।

जिला प्रशासन की तरफ से जारी विज्ञप्ति में डीएम मेधा रूपम ने कहा है कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के दूसरे चरण में आज सुबह 11 बजे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय तिरंगा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जहां एक ही दिन वृहद तिरंगा मेला और भव्य तिरंगा म्यूजिकल कंसर्ट आयोजित होगा। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ आयोजन कराएं। महोत्सव के दौरान स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों, ओडीओपी के स्थानीय उत्पादों, तिरंगा रंग की थीम वाली वस्तुओं को रखा जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा है कि तिरंगा महोत्सव के दौरान तिरंगा रैलियों का भी आयोजन किया जाएगा। जो सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों, ब्लाॅकों और पंचायत में आयोजित होंगी। हर घर तिरंगा सेल्फी बूथ बनेंगे। लोग सेल्फी लेकर कार्यक्रम की वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। वहीं सीडीओ शिवाकांत द्विवेदी ने भी कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed